Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

एनसीएल ने बाल कुपोषण और मृत्यु दर पर आयोजित किया क्षमता निर्माण कार्यक्रम

Published on: 11-04-2025

सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी व आईआईटी बॉम्बे के प्रोफेसर डॉ सतीश बी. अग्निहोत्री ने दिया व्याख्यान

सिंगरौली। नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) ने शुक्रवार को “बाल कुपोषण और मृत्यु दर में कमी विषय पर एकदिवसीय क्षमता निर्माण सत्र का आयोजन किया। यह सत्र एनसीएल के सीईटीआई स्थित मैनेजमेंट डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट में संपन्न हुआ।कार्यक्रम में सीएमडी एनसीएल बी. साईराम, निदेशक (कार्मिक) मनीष कुमार, निदेशक (वित्त) रजनीश नारायण, निदेशक (तकनीकी/परियोजना एवं योजना) सुनील प्रसाद सिंह, विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, सिंगरौली के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के प्रतिनिधिगण , मुख्यालय एवं विभिन्न परियोजनाओं से सामुदायिक विकास के विभिन्न अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में विशेष तौर पर आमंत्रित सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी व ग्रामीण क्षेत्रों के लिए प्रौद्योगिकी विकल्प केंद्र (सीटीएआरए), आईआईटी बॉम्बे के प्रोफेसर डॉ सतीश बी. अग्निहोत्री ने व्याख्यान दिया। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएमडी एनसीएल ने सिंगरौली की भौगोलिक व जननांकीय स्थित के परिप्रेक्ष्य में स्थानीय समाज के समावेशी विकास के लिए एनसीएल सीएसआर की जिम्मेदारियों को महत्वपूर्ण बताया। उन्होने विश्व स्वास्थ्य संगठन के वैश्विक आंकड़ों व संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों को ध्यान में रखकर हेल्थ फॉर ऑल हेतु कार्य करने का आह्वान किया। साथ ही नई तकनीक व सामाजिक नवाचार के माध्यम से समाज को नव आयाम देने हेतु प्रेरित किया। डॉ सतीश बी. अग्निहोत्री ने अपने व्याख्यान में बाल कुपोषण के कारणों, इसके प्रभावों तथा सीएसआर पहलों के ज़रिए इससे निपटने की रणनीतियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होने बाल कुपोषण, सामाजिक नीति में मानचित्रण एवं तकनीकों के उपयोग, डेटा एवं इसका सटीक विश्लेषण जैसे विभिन्न विषयों को उदाहरण व केस स्टडीस के माध्यम से समझाया। गौरतलब है कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य सीएसआर के क्षेत्र में कार्य कर रहे एनसीएल कर्मियों को ‘बाल कुपोषण और मृत्यु दर’ एवं उससे संबन्धित विभिन्न विषयों पर प्रभावी तरीके से कार्य करते हेतु बेहतर नियोजन बनाना व उनका व्यवहारिक समाधान प्रस्तुत करना था । कार्यक्रम का आयोजन महाप्रबंधक (सीएसआर) राजीव रंजन एवं उनकी टीम के संयोजन में हुआ ।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel