Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी की अध्यक्षता में हुई निर्वाचन विभाग की समीक्षात्मक बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Follow

Published on: 21-06-2025

जमशेदपुर (झारखंड)। उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में निर्वाचन विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मतदाता सूची के सतत् अद्यतनीकरण कार्यक्रम, प्री-रिवीजन गतिविधियों एवं मतदान केंद्रों के जियो-फेंसिंग कार्य की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने निर्देश दिया कि मतदाता सूची अद्यतन हेतु प्राप्त प्रपत्रों (फॉर्म 6, 7, 8 आदि) का त्वरित एवं नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। समीक्षा में उन्होने कार्य की प्रगति को संतोषजनक पाया, वहीं सभी ईआरओ/एईआरओ को निदेशित किया गया कि लम्बित प्रपत्रों का नियमानुसार निष्पादन किया जाय।

उपायुक्त ने यह भी निर्देशित किया कि प्रत्येक शुक्रवार को निष्पादित फॉर्म-6 एवं 8 से संबंधित EPIC PDF तैयार कर समयबद्ध रूप से संबंधित एजेंसी को प्रेषित किया जाए। भारत निर्वाचन आयोग से प्राप्त दिशा-निर्देशों के आलोक में प्री-रिवीजन गतिविधियों के अंतर्गत यदि किसी मतदान केंद्र पर BLO या BLO पर्यवेक्षक की रिक्ति है तो उनकी नियुक्ति अविलंब की जाए।

बैठक में जियो फेंसिंग कार्य की समीक्षा के क्रम में बताया गया कि 18 जून 2025 को जिला स्तर पर बीएलओ पर्यवेक्षक, अमीन एवं आवास समन्वयकों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। अब ये प्रशिक्षित कार्मिक प्रखंड/नगर निकाय स्तर पर सभी बीएलओ को प्रशिक्षण दे रहे हैं, जो 21 जून 2025 तक संपन्न होगा।

सभी ईआरओ/एईआरओ को निर्देश दिया गया कि वे अपने पर्यवेक्षण में त्रुटिरहित कार्य कराएं तथा मतदान केंद्रों के नक्शों एवं टर्निंग पॉइंट्स के को-ऑर्डिनेट्स की जांच 1 जुलाई से 5 जुलाई 2025 के बीच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

बैठक में अपर उपायुक्त श्री भगीरथ प्रसाद, निदेशक एनईपी श्री संतोष गर्ग, विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी श्री राहुल आनंद, एसडीओ घाटशिला श्री सुनील चंद्र एवं उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती प्रियंका सिंह उपस्थित रहीं।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel