Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

विभिन्न परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण, फॉरेस्ट लैंड एनओसी की समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Follow

Published on: 24-04-2025

जमशेदपुर (झारखंड)। पूर्वी सिंहभूम जिला में विभिन्न परियोजनाओ के क्रियान्वयन के लिए भूमि अधिग्रहण से संबंधित मामलों के समाधान के लिए जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल द्वारा वर्चुअल माध्यम से समीक्षा बैठक की गई। बैठक में सुरदा, राखा एवं केन्दाडीह माइंस के अलावा धालभूमगढ़ एयरपोर्ट, फुलडुंगरी रोड के लिए वन विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र तथा फुलडुंगरी रोड में प्रतिपूरक वनरोपण भूमि तथा एचसीएल अस्पताल के जीर्णोद्धार एवं अन्य परियोजनाओं के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया ।

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त द्वारा सभी परियोजनाओं को समय से पूर्ण कराने के लिए वन विभाग, अंचल, अनुमंडल, राजस्व, यांत्रिकी एवं कल्याण विभाग आदि के पदाधिकारियों को स्थानीय स्टेकहोल्डर के साथ समन्वय बनाकर प्रक्रिया पूरा करने का निदेश दिया गया। परियोजनाओं को जल्द प्रारंभ करने के लिए आवश्यक भूमि को चिन्हित करने, ग्राम सभा की प्रक्रिया पूरी करने, परियोजना को प्रारंभ करने लिए विधि व्यवस्था से संबंधित आवश्यक कदम उठाने की बात कही गई ।

बैठक में वन भूमि पर प्रस्तावित योजनाओं के लिए एनओसी प्रक्रियाओं की प्रगति की भी विस्तार से समीक्षा की गई। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे राज्य एवं केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आवश्यक दस्तावेज एवं प्रतिवेदन समयबद्ध तरीके से प्रस्तुत करें ताकि एनओसी जल्द से जल्द प्राप्त किया जा सके।

बैठक में उपायुक्त ने यह भी कहा कि भूमि अधिग्रहण एवं वन स्वीकृति से जुड़े सभी कार्यों में पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता बरती जाए, ताकि प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा समय पर मिल सके और परियोजनाओं के कार्यान्वयन में कोई बाधा न आए। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए प्राथमिकता के आधार पर कार्य करने का निर्देश दिया। इस समीक्षा बैठक का उद्देश्य जिले में विकास कार्यों को गति देना एवं सभी प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल और सुगम बनाना था, जिससे जिले के नागरिकों को योजनाओं का त्वरित लाभ मिल सके।

वर्चुअल बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी श्री सबा आलम अंसारी, परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री दीपांकर चौधरी, एडीसी श्री भगीरथ प्रसाद, एसडीओ घाटशिला श्री सुनील चंद्र, जिला कल्याण पदाधिकारी श्री शंकराचार्य समद, ईडी एचसीएल, पथ प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता श्री दीपक सहाय, सीओ धालभूमगढ़ श्री समीर कच्छप, बीडीओ घाटशिला श्रीमती यूनिका शर्मा, सीओ घाटशिला एवं सीओ मुसाबनी जुड़े।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel