Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार तथा राजस्व संग्रहण से संबंधित समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Follow

Published on: 16-06-2025

जमशेदपुर (झारखंड)। उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार तथा राजस्व संग्रहण से संबंधित समीक्षा बैठक आहूत की गई। अपर उपायुक्त श्री भगीरथ प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में भू-अर्जन, म्यूटेशन, भूमि सीमांकन, ऑनलाइन लगान, भू-विवाद समाधान दिवस तथा शिविरों के आयोजन सहित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम श्रीमती शताब्दी मजूमदार, घाटशिला एसडीओ श्री सुनील चंद्र समेत सभी संबंधित पदाधिकारी बैठक में उपस्थित रहे।

बैठक में म्यूटेशन प्रगति पर विशेष जोर दिया गया। बताया गया कि जिले में जनवरी माह से 15 जून 2025 तक प्राप्त 6939 म्यूटेशन संबंधी आवेदनों में से अब तक 3245 मामलों का निष्पादन किया जा चुका है, जो 46.76 % की प्रगति को दर्शाता है। शेष लंबित प्रकरणों का निर्धारित समयसीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया । रिजेक्शन की स्थिति में उचित कारणों को उल्लेखित करने हेतु निर्देश दिए गए ।

इसके अतिरिक्त भूमि सीमांकन के 1162 आवेदनों में 24 फीसदी का निष्पादन पाया गया। शेष आवेदनों में 274 में लंबित शुल्क भगतान, 370 लंबित और 15 फीसदी रिजेक्शन के थे। संबंधित आवेदकों से संपर्क स्थापित कर लंबित 370 भूमि सीमांकन कार्य में अपेक्षित प्रगति हेतु निर्देशित किया गया।

साथ ही परिसोधन, आरसीएमएस (RCMS) एवं ऑनलाइन लगान वसूली की स्थिति की समीक्षा की गई । अपर उपायुक्त ने सभी राजस्व कर्मचारियों को निर्देश दिया कि लंबित अपील मामलों एवं स्व-प्रेरित म्यूटेशन मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा किया जाए।

बैठक में शिविर रिपोर्ट तथा भूमि विवाद समाधान दिवस की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। अपर उपायुक्त ने निर्देश दिया कि थाना वार आयोजित किए जा रहे शिविरों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों के भूमि-विवाद की समस्याओं का समाधान ढूंढें।

वहीं, राजस्व संग्रहण संबंधी समीक्षा बैठक में सभी विभागों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप राजस्व संग्रहण का निदेश दिया गया। वार्षिक लक्ष्य के विरूद्ध अबतक सेल्स टैक्स अर्बन सर्किल ने 15%, जमशेदपुर सर्किल ने 13%, सिंहभूम सर्किल ने 14 और आदित्यपुर सर्किल ने भी 14% राजस्व संग्रहण किया है। वहीं उत्पाद विभाग द्वारा 13%, निबंधन कार्यालय ने 14%, तीनों विद्युत प्रमंडल ने 20% से ज्यादा, परिवहन कार्यालय द्वारा 19% और नगर निकायों ने भी लगभग 20% का राजस्व संग्रहण किया है।

अपर उपायुक्त ने निर्देश दिया कि वे वार्षिक लक्ष्य के विरूद्ध राजस्व की वसूली हेतु समयबद्ध रूप से कार्य योजना बनाकर उसे क्रियान्वित करें। साथ ही, सभी विभागों को आपसी समन्वय से राजस्व संग्रहण कार्य को गति देने पर बल दिया गया।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel