• Home
  • Privacy Policy
  • Rules & Regulations
Sunday, July 27, 2025
मानवाधिकार मीडिया
  • Login
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू और कश्मीर
    • झारखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • ओडिशा
    • हरियाणा
    • पंजाब
  • प्रमुख समाचार
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • मानवाधिकार मीडिया विशेष
    • संपादकीय
    • फ़िल्म समीक्षा
    • शख्सियत
    • ज्ञान विज्ञानं
    • पॉलिटिक्स
No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू और कश्मीर
    • झारखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • ओडिशा
    • हरियाणा
    • पंजाब
  • प्रमुख समाचार
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • मानवाधिकार मीडिया विशेष
    • संपादकीय
    • फ़िल्म समीक्षा
    • शख्सियत
    • ज्ञान विज्ञानं
    • पॉलिटिक्स
No Result
View All Result
मानवाधिकार मीडिया
No Result
View All Result
Home देश

नई दिल्ली:भाजपा के बंटोगे तो कटोगे पर कांग्रेस का हमला, राहुल ने कहा – जातिगत जनगणना को रोकने का प्रयास कर रहे पीएम

by Ruman Ahmad
November 11, 2024
in देश, पॉलिटिक्स
0
नई दिल्ली:भाजपा के बंटोगे तो कटोगे पर कांग्रेस का हमला, राहुल ने कहा – जातिगत जनगणना को रोकने का प्रयास कर रहे पीएम

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को चुनावी राज्य महाराष्ट्र के नांदेड़ में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस लोगों को जातियों में बांटना चाहती है, इसलिए हम एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे। वहीं, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भाजपा नेताओं के बंटेंगे तो कटेंगे के नारे पर पलटवार किया।
राहुल गांधी ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जातिगत जनगणना को रोकने का प्रयास कर रहे हैं। कांग्रेस और इंडिया गठबंधन देश से वादा करता है कि जातिगत जनगणना करके दिखाएंगे। आरक्षण की सीमा को 50 फीसदी से अधिक किया जाएगा।
उन्होंने झारखंड में एक रैली को संबोधित करते हुए इंडिया गठबंधन द्वारा आदिवासियों को 28 फीसदी, दलितों को 12 प्रतिशत और पिछड़े वर्ग को 27 फीसदी आरक्षण देने के वादे को भी दोहराया।
झारखंड के धनबाद में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, देश में करीब 50 फीसदी ओबीसी, 15 फीसदी दलित, आठ फीसदी आदिवासी वर्ग के लोग हैं, लेकिन इन वर्गों की देश में कोई भागीदारी नहीं है। इसे बदलने का सबसे बड़ा तरीका जाति जनगणना है। इससे देश को पता लग जाएगा कि देश में पिछड़े, आदिवासी और दलित कितने हैं। देश का धन कैसे बंटा है। सरकारी संस्थाओं में किस वर्ग की कितनी भागीदारी है और जाति जनगणना होते ही हिंदुस्तान में क्रांतिकारी राजनीति शुरू हो जाएगी।
कांग्रेस नेता ने आगे कहा, भाजपा आदिवासियों को वनवासी कहती है। आदिवासी का मतलब देश का पहला मालिक होता है। वहीं वनवासी का मतलब है, जंगल में रहने वाले लोग, जिनका देश के संसाधनों पर कोई अधिकार नहीं है। भाजपा धीरे-धीरे आदिवासियों से जंगल छीन रही है, लेकिन इंडिया गठबंधन मानता है कि जल, जंगल, जमीन पर आदिवासियों का पहला अधिकार है और उसका फायदा आदिवासियों को मिलना चाहिए।
राहुल गांधी ने जनता की भारी भीड़ के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर चुनिंदा उद्योगपतियों के लिए काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, उन्होंने एक बार देखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तार के पीछे खड़े गरीब बच्चों से झिझक कर मिले रहे थे। हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री गरीबों, किसानों, दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों के पास जाते ही नहीं हैं। वह सिर्फ उद्योगपतियों के पास जाते हैं। वह कभी किसी गरीब के यहां शादी में नहीं गए, लेकिन अंबानी के बेटे की शादी में चले गए। इससे पता चलता है कि वह आपके नहीं हैं, वह चुनिंदा उद्योगपतियों के हैं।
कांग्रेस नेता ने कहा कि आज सच्चाई यह है कि हिंदुस्तान में युवा और महिलाएं दुखी हैं। देश के युवा बेरोजगारी के कारण दुखी हैं और महिलाएं महंगाई से दुखी हैं। मोदी जी सिर्फ बड़े-बड़े भाषण देते हैं, करते कुछ नहीं है। नरेंद्र मोदी ने हर चीज पर जीएसटी लगा दिया है। टैक्स का पूरा ढांचा देश के गरीब लोगों से पैसा लेने का तरीका है।
राहुल गांधी ने कहा, इस लोकसभा चुनाव में केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार नहीं बनी, लेकिन आने वाले समय में केंद्र में इंडिया गठबंधन और कांग्रेस की सरकार आएगी। यह किसानों, मजदूरों, छोटे व्यापारी,गरीबों की मदद करने वाली सरकार होगी।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भाजपा पर उसके विभाजनकारी नारे बंटेंगे तो कटेंगे को लेकर हमला बोला। उन्होंने कहा, भाजपा ही लोगों को बांटती और काटती है। यह देश संविधान से चलता है, लेकिन भाजपा इसे मनुस्मृति से चलाना चाहती है।
उन्होंने शनिवार को महाराष्ट्र के अमरावती में एक जनसभा को संबोधित किया। इससे पहले नागपुर में पत्रकारों से भी बातचीत की।
मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बंटेंगे तो कटेंगे का नारा लगाते हैं, तो प्रधानमंत्री मोदी एक हैं तो सेफ हैं का नारा देते हैं। भाजपा ने हमेशा लोगों का ध्यान भटकाने और उन्हें गुमराह करने के लिए विभाजनकारी राजनीति का सहारा लिया है। बाबा साहेब के संविधान के बनने से पहले भाजपा के लोग मनुस्मृति पर चलते थे। भाजपा ने ही लोगों को ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य, शूद्र और अति शुद्र में बांटा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मुख में राम और बगल में छुरी है।
कांग्रेस अध्यक्ष ने भाजपा के राष्ट्रवाद और देशभक्ति के दावों पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा, भाजपा अपना एक भी ऐसा नेता बताए, जिसने देश के लिए इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की तरह अपना जीवन बलिदान दिया हो। आरएसएस ने कभी आजादी के आंदोलन में लड़ाई नहीं लड़ी। कांग्रेस ने देश को मजबूत करने का कार्य किया। कांग्रेस राष्ट्र की एकता के लिए लड़ने वाली पार्टी है।
उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि कांग्रेस ने 70 साल में कुछ नहीं किया। अगर कांग्रेस कुछ नहीं करती तो नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री नहीं बनते। कांग्रेस ने संविधान बनाया और लोकतंत्र को बचाया, इसलिए नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने। उन्होंने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी जिस संविधान के आधार पर प्रधानमंत्री बने, उसे ही खत्म करने में लगे हैं।
खड़गे ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा देश के युवाओं को प्रति वर्ष दो करोड़ रोजगार देने के वादे की भी याद दिलाई और कहा कि मोदी ने युवाओं को धोखा देने का काम किया है। उन्होंने कहा, युवाओं में व्यापक बेरोजगारी है, किसानों में संकट है और नशे की लत की समस्या बढ़ रही है। नरेंद्र मोदी ने देश के किसानों की आमदनी दोगुनी करने का वादा किया था। मगर आज किसानों को उनकी फसलों के सही दाम नहीं मिल रहे हैं। मोदी सरकार ने भारी मात्रा में कपास बाहर से आयात किया। विदेश से सोयाबीन तेल लाया जा रहा है। इससे देश में कपास और सोयाबीन के दाम गिर गए हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष ने राहुल गांधी द्वारा लाल कवर वाली संविधान की प्रति दिखाने पर उन्हें ‘शहरी नक्सलियोंÓ का समर्थक कहे जाने को लेकर भाजपा की आलोचना की। उन्होंने कहा, मोदी केवल झूठ का सहारा लेते हैं और वह जोर-शोर से झूठ बोलते हैं।
महाराष्ट्र में भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति गठबंधन सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि इसकी नींव धोखाधड़ी पर रखी गई थी। भाजपा ने विधायकों को रिश्वत देकर जनादेश चुराया था। यह महाराष्ट्र में सबसे खराब शासन वाला एक अवसरवादी गठबंधन है। महाराष्ट्र देश के सबसे समृद्ध राज्यों में से एक था, यहां अलग-अलग राज्यों से लोग रोजगार के लिए आते थे। महायुति गठबंधन सरकार के कारण आज यह बर्बाद हो गया है। महिलाएं अब महाराष्ट्र में सुरक्षित महसूस नहीं करती हैं।
खड़गे ने जनता से कांग्रेस समेत महा विकास आघाड़ी गठबंधन के सभी उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान की अपील की। उन्होंने कहा, विधानसभा चुनाव महाराष्ट्र को प्रगति और विकास के पथ पर वापस लाने का अवसर है। भाजपा द्वारा सभी 288 विधानसभा क्षेत्रों में केंद्रीय और राज्य मंत्रियों को प्रचार में उतारने के बावजूद महा विकास आघाड़ी गठबंधन चुनाव जीतेगा।

Share

Related Posts

ऑपरेशन सिंदूर ने आतंकी हमले में पीड़ित बहिनों को न्याय दिलाया-
देश

ऑपरेशन सिंदूर ने आतंकी हमले में पीड़ित बहिनों को न्याय दिलाया-

May 7, 2025
ऑपरेशन सिंदूर से भारत ने अपनी भूमि पर हुए हमले का जवाब देने के स्व-अधिकार का इस्तेमाल किया: रक्षा मंत्री
देश

ऑपरेशन सिंदूर से भारत ने अपनी भूमि पर हुए हमले का जवाब देने के स्व-अधिकार का इस्तेमाल किया: रक्षा मंत्री

May 7, 2025
भारतीय सशस्त्र बलों ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान अपनी वीरता और साहस का परिचय देकर इतिहास रचा- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
देश

भारतीय सशस्त्र बलों ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान अपनी वीरता और साहस का परिचय देकर इतिहास रचा- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

May 7, 2025
राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज पहले राष्‍ट्रीय मध्‍यस्‍थता सम्‍मेलन का उद्घटान करेंगी
देश

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज पहले राष्‍ट्रीय मध्‍यस्‍थता सम्‍मेलन का उद्घटान करेंगी

May 3, 2025
अंगोला के राष्ट्रपति का राष्ट्रपति भवन में स्वागत, भारत और अंगोला के बीच कई समझौतों पर हस्ताक्षर होने की संभावना
देश

अंगोला के राष्ट्रपति का राष्ट्रपति भवन में स्वागत, भारत और अंगोला के बीच कई समझौतों पर हस्ताक्षर होने की संभावना

May 3, 2025
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज मुम्बई में वेव्स-2025 का उद्घाटन करेंगे
देश

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज मुम्बई में वेव्स-2025 का उद्घाटन करेंगे

May 1, 2025
Next Post
कानपुर:स्व. मुलायम सिंह को भी कष्ट हो रहा होगा, सपा-कांग्रेस के गठजोड़ पर सीएम योगी का तंज

कानपुर:स्व. मुलायम सिंह को भी कष्ट हो रहा होगा, सपा-कांग्रेस के गठजोड़ पर सीएम योगी का तंज

POPULAR NEWS

No Content Available

WEATHER UPDATES

मौसम

EDITOR'S PICK

विवेकानंद वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में भव्य रूप से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह

August 15, 2024
15 अक्टूबर तक ऋण की बकाया क़िस्त करें जमा

शिमला में दो अंतरराज्यीय ड्रग तस्कर गिरफ्तार

October 24, 2024

थाना कुडीला पुलिस द्वारा गुण्डा बदमाश को अबैध कट्टा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार

July 20, 2024

लिधौरा किले में हुऐ रेप में पुलिस ने की कार्यवाही,टीकमगढ़ जिले में नबालिक से रेप के मामले में एसपी रोहित काशवानी ने की त्वरित कार्यवाही,चारों आरोपी पुलिस गिरफ्त में

August 27, 2024

CRICKET LIVE SCORE

RASHIFAL UPDATES

Facebook Twitter Youtube Instagram

About Us

मानवाधिकार मीडिया

मानवाधिकार मीडिया एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार वेबसाइट है, जो आपके लिए ताजा और सटीक खबरें लाती है। हमारा उद्देश्य है समाज में जागरूकता फैलाना, मानवीय अधिकारों की रक्षा करना और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से सत्य को उजागर करना। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और आपके विश्वास के लिए आभारी हैं। साथ मिलकर, हम एक बेहतर समाज के निर्माण की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं।

kamranasadjournalist@gmail.com

Recent Posts

  • JAMSHEDPUR : प्रत्येक कार्य दिवस में अंचल अधिकारियों द्वारा भू-विवादों का किया जा रहा निष्पादन
  • JAMSHEDPUR : एमजीएम अस्पताल, जमशेदपुर के नए अस्पताल परिसर के सुचारू संचालन को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
  • JAMSHEDPUR : खरकई एवं स्वर्णरेखा नदी में जलस्तर बढ़ने से प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य जारी
  • JAMSHEDPUR : जनता त्रस्त, नेता मस्त : व्यवस्था नहीं सुधरी तो होगा आंदोलन : राकेश साहू

RSS मानवाधिकार मीडिया

  • JAMSHEDPUR : प्रत्येक कार्य दिवस में अंचल अधिकारियों द्वारा भू-विवादों का किया जा रहा निष्पादन

Follow us

Log In

Our Visitors

Visitors Today
3450
2478239
Total Visitors
245
Live visitors

© 2025 Manvadhikar Media

No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू और कश्मीर
    • झारखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • ओडिशा
    • हरियाणा
    • पंजाब
  • प्रमुख समाचार
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • मानवाधिकार मीडिया विशेष
    • संपादकीय
    • फ़िल्म समीक्षा
    • शख्सियत
    • ज्ञान विज्ञानं
    • पॉलिटिक्स

© 2025 Manvadhikar Media

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.