Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

नई दिल्ली: पीएम मोदी आयुर्वेद दिवस पर स्वास्थ्य योजनाओं का शुभारंभ करेंगे

Follow

Published on: 30-10-2024

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को धन्वंतरि जयंती और नवें आयुर्वेद दिवस के मौके पर स्वास्थ्य क्षेत्र से संबंधित 12,850 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली विभिन्न परियोजनाओं का शुभारंभ, उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा वह एक रोजगार मेले में युवाओं को नियुक्ति पत्र भी प्रदान करेंगे।
पीएम मोदी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अलग-अलग पोस्ट में यह जानकारी दी। एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, कल (मंगलवार) आयुर्वेद दिवस पर दोपहर करीब 12:30 बजे स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण योजनाओं का शुभारंभ या शिलान्यास किया जाएगा। एक ऐतिहासिक क्षण में आयुष्मान भारत योजना का विस्तार करके 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने की योजना शुरू की जाएगी।
उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा, मैं स्वास्थ्य, फिटनेस और तंदुरुस्ती के प्रति समर्पित सभी लोगों से कल के कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान करता हूं।
एक अन्य पोस्ट में पीएम मोदी ने युवाओं के रोजगार के अवसरों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने एक्स पर लिखा, देश की युवा शक्ति के लिए रोजगार के अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध कराने को हम प्रतिबद्ध रहे हैं। इसी कड़ी में कल सुबह करीब 10:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एक और रोजगार मेले में बड़ी संख्या में अपने युवा साथियों को नियुक्ति पत्र देने का सौभाग्य मिलेगा।
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मोदी देश भर में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास करते रहे हैं। स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री कई स्वास्थ्य संस्थानों का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel