Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

साड़ी में आम्रपाली को देखकर निरहुआ का दिल मचला, सरेआम हुए रोमांटिक; यह भोजपुरी गाना जमकर देखा जा रहा है।

Published on: 24-01-2025

आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ भोजपुरी इंडस्ट्री की वो जोड़ी हैं, जिन पर उनके फैंस दिल-जान से फिदा हैं। दोनों की कोई फिल्म हो या गाना, रिलीज होते ही बवाल काट देती है। इन दिनों दोनों का एक गाना यूट्यूब पर खूब धूम मचा रहा है, जो इनकी फिल्म ‘फसल’ का है। नहीं-नहीं यहां हम ‘मरून कलर सड़िया’ के बारे में नहीं बल्कि इसी फिल्म के एक दूसरे गाने ‘बलमु के हिपिया’ की बात कर रहे हैं, जिसने इन दिनों यूट्यूब पर धूम मचा रखी है।

 

फैंस पर चढ़ा ‘बलमु के हिपिया’ का खुमार

दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे स्टारर फिल्‍म ‘फसल’ 2024 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के साथ-साथ दर्शकों को फिल्‍म के गाने भी बहुत पसंद आए। इन गानों ने पर्दे पर रोमांस का गजब समां बांधा है। यूट्यूब पर ‘बलमु के हिपिया’ खूब गर्दा काट रहा है। गाने को रिलीज हुए 11 महीने हो गए हैं, लेकिन अब भी इसकी लोकप्रियता में कमी नहीं आई है। इस भोजपुरी गाने को यूट्यूब पर 6.2 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।

11 महीने पहले रिलीज हुई थी फिल्म

बता दें, आम्रपाली और निरहुआ की फिल्म ‘फसल’ होली के मौके पर 25 मार्च को रिलीज हुई थी, जिसमें दोनों पति-पत्‍नी के रोल में हैं। इस फिल्म के गाने ‘बलमु के हिपिया’ में आम्रपाली अपने राजा जी यानी निरहुआ पर प्‍यार लुटा ही हैं।

खेतिहर किसान की कहानी है ‘फसल’

इस रोमांटिक गाने को भोजपुरी सिनेमा की स्टार सिंगर श‍िल्‍पी राज ने अपनी खूबसूरत आवाज में गाया है। गाने में आम्रपाली दुबे का दिलकश अंदाज और बवाली डांस देखने लायक है। ‘फसल’ फिल्म की बात करें तो ये एक खेतिहर किसान के परिवार की कहानी है। फिल्‍म में दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे के अलावा विनीत विशाल, संजय पांडे, शुभी शर्मा, अरुणा गिरी , अयाज खान और तृषा प्रमुख भूम‍िकाओं में हैं।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel