Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

रायबरेली में नो हेलमेट नो फ्यूल अभियान की उड़ाई जा रही है धज्जियां

Published on: 26-01-2025

रायबरेली। सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिला प्रशासन ने 26 जनवरी से ‘नो हेलमेट नो फ्यूल’ अभियान की शुरुआत करने का निर्णय लिया है। इस नियम के तहत, दोपहिया वाहन चालकों को बिना हेलमेट पहने पेट्रोल पंप से ईंधन नहीं मिलेगा।

परंतु जिले के अधिकांश पेट्रोल पंप पर इस अभियान का पालन नहीं किया जा रहा है। पेट्रोल पंप पर नो हेलमेट नो फ्यूल का होर्डिंग तो लगा दिया गया परंतु इसका पालन नहीं किया जा रहा है। रतापुर स्थित एच पी पेट्रोल पंप द्वारा नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है। पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट के मोटर साइकिल सवार पेट्रोल भरवाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

भले ही जिला प्रशासन व रायबरेली पुलिस ने नियम के क्रियान्वयन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और पेट्रोल पंप के मालिकों ने वाहन चालकों को जागरूक करने के लिए होर्डिंग्स लगा दिए हैं, जिन पर स्पष्ट रूप से लिखा गया है कि बिना हेलमेट के ईंधन नहीं दिया जाएगा। लेकिन ऐसे होर्डिंग का क्या फायदा जिसका पालन न किया जाए

रायबरेली पुलिस ने सुरक्षा और नियम के पालन को सुनिश्चित करने के लिए पेट्रोल पंपों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी किए जाने का निर्देश भी दिया। परंतु पेट्रोल पंप संचालकों को इसका भय नहीं है।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel