Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

विश्वविद्यालय स्तर पर मेडल पाये छात्रों से अल्हादित एनएसपीएस परिवार

Published on: 19-09-2024

अतुल जौहरी 

रायबरेली। न्यू स्टैेण्डर्ड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम मे विश्वविद्यालय स्तर पर बीएससी जीव विज्ञान मे सर्वाधिक अंक पाकर गोल्ड मेडल पाए छात्र और एमएससी भौतिक विज्ञान मे सर्वोच्च अंक पाकर गोल्ड मेडल लाई छात्रा को सम्मानित किया गया।

विद्यालय मे आयोजित एक कार्यक्रम मे एनएसजीआई के संस्थापक-प्रबन्धक डॉ शशिकांत शर्मा ने छात्र और छात्रा को उनके परिजनों की उपस्थिति मे मेडल पहनाकर और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।

डॉ शर्मा ने बताया कि विद्यालय परिवार आज अपने बच्चों की इस सफलता पर आल्हादित है, विश्वविद्यालय स्तर पर अपने-अपने विषय मे सर्वोच्च अंक प्राप्त कर गोल्ड मेडल से सम्मानित किये गए इन बच्चों मे छात्र सर्वज्ञ तिवारी न्यू स्टैेण्डर्ड कालेज ऑफ हायर एजुकेशन मे बिएससी में जंतु विज्ञान का छात्र है और इसने प्राइमरी स्तर की शिक्षा भी एनएसपीएस से ही प्राप्त की और यह छात्र बहुमुखी प्रतिभा का धनी है तथा छात्रा सुमति ने भी एनएसपीएस से इंटर तक की शिक्षा ग्रहण की जिसने एमएससी मे भौतिक विज्ञान विषय मे सर्वाधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया है।

इन बच्चों ने ग्रामीण परिवेश मे रहकर भी यह मुकाम हासिल किया है, मैं इन बच्चों के उज्वल भविष्य की कामना करता हूं और विद्यालय परिवार हमेसा ऐसे प्रतिभाशाली बच्चों की मदद मे तत्पर रहेगा। वहीं विद्यालय परिवार की ओर से सम्मानित बच्चों ने बताया कि एनएसपीएस की प्रारंभिक शिक्षा ने ही हमें इतना मजबूत बनाया कि हम इस मुकाम पर पहुँच पाए।

बच्चों ने अपनी सफलता का श्रेय एनएसपीएस परिवार को दिया और गुरुजनों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर एसएसजीएचई के प्राचार्य डॉ अनिल कुमार, एनएसबीवीएम के प्रधानाचार्य तारकेश्वर सिंह, एसएसजीएचई के जंतु विज्ञान विभागध्यक्ष डॉ अरुण चौधरी सहित विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel