Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

“एक पेड़ माँ के नाम” मुहिम के तहत एनटीपीसी सिंगरौली ने चलाया सघन वृक्षारोपण अभियान

Published on: 09-07-2025

शक्तिनगर(सोनभद्र)। एनटीपीसी सिंगरौली में भारत सरकार के पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक चेतना को बढ़ावा देने वाले “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत दिनांक 09 जुलाई 2025 को स्थानीय टाउनशिप एडमिनिस्ट्रेशन ऑफिस के प्रांगण के आस-पास एक विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अभियान के तहत सिंगरौली परियोजना परिसर तथा आस-पास के क्षेत्रों में पौधे लगाए गए। बता दें यह पहल उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशन में आयोजित किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत 45,000 पौधे चरणबद्ध तरीके से एनटीपीसी के आवासीय परिसर एवं आस पास के क्षेत्रों में लगाए जाएँगे, इस पहल का मुख्य उद्देश्य मातृत्व के प्रति सम्मान प्रकट करना तथा पर्यावरण के संतुलन को बनाए रखने में योगदान देना है।

एनटीपीसी सिंगरौली के परियोजना प्रमुख राजीव अकोटकर ने इस अवसर पर कहा, “माँ जीवन की प्रथम शिक्षिका होती हैं और एक पेड़ लगाना उनके प्रति हमारा आभार प्रकट करने का एक सशक्त माध्यम है। यह अभियान न केवल पर्यावरण में हरियाली को बढ़ावा देगा, बल्कि भावी पीढ़ियों को प्रकृति के प्रति सजग बनाने में भी सहायक सिद्ध होगा।

एनटीपीसी पर्यावरणीय स्थिरता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे भी इसी तरह निभाता रहेगा”इसी क्रम मे जोसफ बैस्टियन, मुख्य महाप्रबन्धक (एनटीपीसी सिंगरौली), ने कहा कि, “प्रकृति हमारे जीवन का आधार है, और इसकी रक्षा करना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। पेड़ लगाना केवल एक पौधा रोपना नहीं है, बल्कि एक बेहतर भविष्य की नींव रखना है। एनटीपीसी इस दिशा में सदैव अग्रणी भूमिका निभाता रहेगा।“

कार्यक्रम का सफल संचालन नीरज यादव, अपर महाप्रबंधक (ईएमजी) एवं सुश्री दीपिका सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक (ईएमजी) के सक्षम नेतृत्व में किया गया। इस कार्यक्रम में एनटीपीसी सिंगरौली के डी. सी. गुप्ता, अपर महाप्रबंधक (टाउनशिप एडमिनिस्ट्रेशन), सिद्धार्थ मण्डल, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन), एनटीपीसी के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

 

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel