Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

एनटीपीसी सिंगरौली ने मेजर ध्यानचंद की जयंती पर भव्य खेल कार्यक्रम का किया आयोजन

Published on: 02-09-2025

शक्तिनगर(सोनभद्र)। एनटीपीसी सिंगरौली ने 1 सितंबर 2025 की शाम, शक्तिनगर स्थित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में एक वृहद खेल कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया।

इस आयोजन में एनटीपीसी कर्मचारियों एवं उनके परिवारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में 100 मीटर दौड़, स्पीड वॉक, रिले रेस (4×100 मी.), 50 मीटर दौड़, नींबू दौड़, शॉट पुट, बोरी दौड़, बॉल आउट, थ्रो बॉल और रस्साकशी जैसे अनेक फील्ड इवेंट्स और मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया।

पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के लिए अलग-अलग आयु वर्गों में प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिससे स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा मिला।

परियोजना प्रमुख संदीप नाइक ने अपने संबोधन में कहा, “मेजर ध्यानचंद की जयंती पर आयोजित यह खेल आयोजन न सिर्फ़ एक श्रद्धांजलि है, बल्कि हमारे संगठन की उस संस्कृति का भी प्रतीक है।

जिसमें स्वास्थ्य, खेल भावना और सहभागिता को सर्वोपरि माना जाता है। एनटीपीसी सिंगरौली एक ऐसे कार्यस्थल का निर्माण कर रहा है जहाँ ऊर्जा केवल उत्पादन में नहीं, बल्कि प्रत्येक कर्मचारी के जीवन में भी परिलक्षित होती है।”

इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक (ओ एंड एम), जोसेफ बास्टियन ने कहा, “एनटीपीसी सिंगरौली हमेशा से टीम भावना और कर्मचारियों की सहभागिता को प्रोत्साहित करता आया है। आज के इस सफल आयोजन ने इस सोच को और भी मजबूती दी है।”

कार्यक्रम का समापन पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ, जिसमें विभिन्न स्पर्धाओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वनीता समाज की अध्यक्षा श्रीमती प्रज्ञा नायक ने अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मिलकर विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। साथ ही, स्पोर्ट्स काउंसिल द्वारा पूर्व में जारी सूची के अनुसार 45-दिनीय वॉकिंग/रनिंग चैलेंज के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर एनटीपीसी सिंगरौली के जोसफ बास्टियन, मुख्य महाप्रबंधक (ऑपरेशन एंड मेंटेनेन्स), रश्मि रंजन मोहंती, महाप्रबंधक (प्रोजेक्ट), पीयूष श्रीवास्तव, महाप्रबंधक (बीई एंड रसायन), सिद्धार्थ मण्डल, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन), अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण, वनिता समाज की सम्माननीय सदस्याएं, एनटीपीसी कर्मचारियों के परिवार जन, यूनियन एसोसिएशन के मानद प्रतिनिधिगण आदि सम्मिलित रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel