Latest News
शादियाबाद: बहन को खिचड़ी ले जा रहे दो दोस्तो की सड़क एक्सीडेंट में मौत मचा कोहरामगाजीपुर।Sir जिले में कटे 4 लाख 8 हजार 689 मतदाताओं का नाम-डी एमगाजीपुर: SIR के बाद प्रकाशित मतदाता सूची पर 6 फरवरी तक कर सकते है दावें और आपत्ति- डीएम  खानपुर। महाशिवरात्रि पर बिछुड़ननाथ महादेव धाम में होगा सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग का महारुद्र जलाभिषेक, कई जिलों से जुटेंगे श्रद्धालुदुल्लहपुर। टॉफी दिलाने के बहाने 5 साल की बेटी को 3 दिनों तक दुष्कर्म करने वाला दुष्कर्मी को पुलिस ने किया गिरफ्तारखानपुर। पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने गोरखा जाकर स्व. देवव्रत चौबे को दी श्रद्धांजलि, पुरानी यादों को किया ताजासैदपुर। प्रधानपति संग दुर्व्यवहार व धमकी मामले में कोतवाली पहुंचे सैदपुर व सादात के दर्जनों ग्राम प्रधान,मुकदमा दर्ज कराने की मांगगाजीपुर के गहमर थानाध्यक्ष और सैदपुर कोतवाल निलंबित तेहरे हत्याकांड के बाद दो सिपाही भी निलंबित, गहमर कोतवाल लाइन हाजिरगाजीपुर गहमर: पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, तीन युवकों की मौत का आरोप, एक का शव बरामदमाँ शिक्षा समिति(NGO)एक सामाजिक संस्था व माँ इंस्टीट्यूट ऑफ कम्प्यूटर टेक्नोलॉजी द्वारा अनुसूचित जातियों के लिए फ्री रजिस्ट्रेशन शुल्क में 10% छूटयूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने स्वर्ण पदक विजेता छात्र को किया सम्मानित,विद्यालय में लगाया वॉटर कूलर एवं वाटर फिल्टरसादात : मंडल स्तर पर माहपुर के बच्चों ने रोशन किया नाम, वाराणसी विजेता व गाजीपुर उपविजेता, मानव पिरामिड देख लोग स्तब्धजमानियां : पुलिस व एएनटीएफ टीम को बड़ी सफलता, 85 लाख रूपए कीमत की हेरोईन संग शातिर तस्कर गिरफ्तारखानपुर : साई की तकिया के उमा पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय एनुअल स्पोर्ट मीट का सीओ ने किया शुभारंभपत्रकार प्रेस परिषद गाजीपुर ,बैठक का आयोजन 28 दिसम्बर 2025को किया गया

Follow

Published on: 24-09-2024

 

 

 

महिला, बाल विकास तथा सामाजिक सुरक्षा विभाग की मंत्री श्रीमती बेबी देवी, पर्यटन मंत्री श्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, कृषि मंत्री श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह एवं विधायक श्रीमती कल्पना मुर्मू सोरेन कार्यक्रम में हुईं शामिल

गढ़वा (झारखंड)। मंईयाँ सम्मान यात्रा के दूसरे दिन की शुरुआत हज़ारों महिलाओं के साथ गढ़वा जिले के रामा साहू उच्च विद्यालय के मैदान से हुई। यात्रा के दौरान आयोजित कार्यक्रम को मंत्री श्रीमती बेबी देवी, मंत्री श्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, मंत्री श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह एवं विधायक श्रीमती कल्पना मुर्मू सोरेन ने संबोधित किया। सभी ने सरकार द्वारा चलायी जा रही झारखंड मुख्यमंत्री मंईयाँ सम्मान योजना समेत सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

झारखंड मुख्यमंत्री मंईयाँ सम्मान योजना की राशि मे की जाएगी वृद्धि

माननीय मंत्री बेबी देवी ने कहा कि झारखंड मुख्यमंत्री मंईयाँ सम्मान योजना से महिलाएं सशक्त हो रही हैं। महिलाओं के हितों को देखते हुए भविष्य में झारखंड मुख्यमंत्री मंईयाँ सम्मान योजना की राशि मे वृद्धि भी की जाएगी। झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत 18 से 50 वर्ष की महिलाओं को हर वर्ष 12000 रुपए (प्रत्येक माह 1000 रुपये) की राशि सीधे उनके खाते में दी जा रही है, जिससे वे स्वालंबन की ओर अग्रसर हैं।

उन्होंने कहा कि जिन माताओं, बहनों का नाम मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत अब तक नहीं जुड़ पाया है, उनका भी नाम युद्धस्तर पर जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। कुछ आंशिक त्रुटियों के कारण जिनका पैसा खाते में अब तक नहीं पहुंचा है, ऐसे लोगों के भुगतान प्रक्रिया में आ रही समस्याओं को दूर कर जल्द से जल्द उनके खाते में राशि देने का कार्य किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन की मंशा है कि झारखंड की माताएँ एवं बहने पूरे मान- सम्मान के साथ रहें

माननीय मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा कि राज्य की वर्तमान सरकार द्वारा झारखंड मुख्यमंत्री मंईयाँ सम्मान योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लाई गई है। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन की मंशा है कि झारखंड की माताएँ एवं बहने पूरे मान- सम्मान के साथ रहें। सरकार उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए प्रयत्नशील है। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में गढ़वा जिला समेत झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्य किया गया है।

पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री रहते हुए गढ़वा जिले में ही नहीं, वरन पूरे राज्य में पेयजल के क्षेत्र में समुचित कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि पहले गढ़वा जिला की छवि एक पिछड़े जिले के तौर पर होती थी, परन्तु अब माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में गढ़वा की सूरत बदल गयी है।

सड़क, खेल मैदान, पार्क, नगर भवन समेत कई योजनाओं के तहत विकास कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि खेलकूद, पर्यटन एवं कला संस्कृति विभाग की मिली नई जिम्मेदारी के तहत गढ़वा में खेलकूद एवं पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कई कार्य किये गए हैं। आगे भी माननीय मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में नित नए विकास के आयाम गढ़े जाएंगे।

झारखंड मुख्यमंत्री मंईयाँ सम्मान योजना के तहत दी जाने वाली राशि सिर्फ एक राशि ही नहीं बल्कि महिलाओं को अधिकार,सम्मान देने एवं सशक्त करने की एक महत्वपूर्ण पहल है

माननीय मंत्री श्रीमती दीपिका पांडे सिंह ने कहा कि कि वर्तमान सरकार द्वारा आम जनों के हितों के लिए बहुत सारी कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह मेरे लिये सौभाग्य की बात हैं कि झारखंड मुख्यमंत्री मंईयाँ सम्मान योजना से जुड़ी महिलाओं के प्रति आभार प्रकट करने का मौक़ा उन्हें मंईयाँ सम्मान यात्रा के दौरान मिल रहा है। उन्होंने कहा कि काफ़ी कम समय के लिए मिले दायित्वों का निर्वहन झारखंड के लोगों की सेवा कर कर रहीं हैं ।

कृषकों के हितों में कार्य करने का काम किया है। बड़ी संख्या में कृषकों के ऋण की माफ़ी कराने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि झारखंड मुख्यमंत्री मंईयाँ सम्मान योजना के तहत महिलाओं के खाते में सीधे एक वर्ष में 12000 रुपये सिर्फ एक राशि ही नहीं है, बल्कि महिलाओं को अधिकार देने, उन्हें सम्मान देने एवं सशक्त करने की एक महत्वपूर्ण पहल है।

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन की सोच गरीब-गुरबा, पिछड़े, दलित, आदिवासी, अल्पसंख्यक एवं जरूरतमंद लोगों के लिए हमेशा रही है कल्याणकारी

माननीय विधायक श्रीमती कल्पना मुर्मू सोरेन ने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा सेवा, सरोकार और सम्मान के तहत महिलाओं को उनका अधिकार झारखंड मुख्यमंत्री मंईयाँ सम्मान योजना के रूप में देकर सम्मानित करने का कार्य किया गया है। सरकार द्वारा चलायी जा रही सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, सर्वजन पेंशन योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, अबुआ आवास योजना, गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना से लाभुकों को लाभान्वित कर उन्हें सशक्त बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन की सोच गरीब-गुरबा, पिछड़े, दलित, आदिवासी, अल्पसंख्यक एवं जरूरतमंद लोगों के लिए हमेशा कल्याणकारी रही है। स्वास्थ्य, शिक्षा, राशन, आवास व सभी प्रकार की बुनियादी विकास के लिए वर्तमान सरकार प्रतिबद्ध है।

विदित हो कि इसके पूर्व मुख्यमंत्री मंईयाँ सम्मान यात्रा का शुभारंभ गढ़वा जिले के श्री बंशीधर नगर प्रखंड से होते हुए सभा का आयोजन क्रमशः रमना एवं मेराल प्रखंड में भी हुआ। साथ ही सदर प्रखंड गढ़वा में रात्रि चौपाल का भी आयोजन किया गया।

मंईयाँ सम्मान यात्रा के उक्त आयोजन के मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी, उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा समेत अन्य पदाधिकारी व जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel