Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

एचआरपी दिवस पर महंगी दवाओं की मार, जन औषधि केंद्र ने नियमों की उड़ाई धज्जियां

Published on: 11-09-2025
  • एचआरपी दिवस पर जन औषधि केंद्र में महिलाओं को थमाईं महंगी दवाएं
  • मुफ्त दवाइयों के बजाय निजी कंपनियों की महंगी जेनेरिक दवाओं की बिक्री
  • खीरों सीएचसी में खुलेआम बिक रही निजी कंपनियों की प्रतिबंधित दवाइयां

रायबरेली। प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र का उद्देश्य है सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाइयां आम जनता को उपलब्ध कराना। लेकिन खीरों सीएचसी के अंदर संचालित जन औषधि केंद्र पर एचआरपी (उच्च जोखिम वाली गर्भावस्था) दिवस पर इसका ठीक उल्टा नज़ारा देखने को मिला। यहां मंगलवार को जांच-पड़ताल और इलाज के लिए पहुंची कई गर्भवती महिलाओं को महंगी जेनेरिक दवाइयां खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ा।

मंगलवार (9 तारीख) को आयोजित एचआरपी दिवस पर गर्भवती महिलाओं को आवश्यक दवाएं मुफ्त मिलनी चाहिए थीं, लेकिन इसके विपरीत महंगी मल्टीविटामिन सिरप, आयरन टॉनिक और लिवर टॉनिक बेचे गए।

डोंडेपुर गांव की विजयलक्ष्मी (26 वर्ष) को डॉक्टर द्वारा आयरन की टैबलेट, मल्टीविटामिन सिरप और यूटरिन टॉनिक लिखी गई। लेकिन जन औषधि केंद्र से केवल दो दवाएं दी गईं और 250 रुपये वसूले गए।
जबकि वही दवाएं जन औषधि केंद्र पर वास्तविक कीमत सिर्फ 110 रुपये थी। वही नोनेरा गांव की रामकुमारी (32 वर्ष) को आयरन और लिवर टॉनिक के बदले 230 रुपये चुकाने पड़े। जबकि वास्तविक कीमत केवल 100 रुपये थी। यानी महिलाओं को दोगुने से भी ज्यादा दाम चुकाने पड़े।

डॉक्टरों की भूमिका सवालों में

इस दिन सीएचसी में तैनात डॉ. अर्चिता वर्मा और आरबीएसके की संविदा चिकित्सक डॉ. ज्योति की देखरेख में मरीजों का इलाज हुआ। उनके पर्चे पर लिखी दवाओं में से कई महंगी जेनेरिक दवाएं थीं, जिन्हें निजी कंपनियों से खरीदकर बेचा गया।

मनमानी का अड्डा बना जन औषधि केंद्र

नियमों के अनुसार जन औषधि केंद्र पर सिर्फ सरकार द्वारा तय ब्रांड की दवाइयां ही बेची जा सकती हैं। लेकिन खीरों सीएचसी में आयरन टॉनिक, मल्टीविटामिन सिरप, लिवर टॉनिक, नैसेल ड्रॉप और दर्जनों अन्य निजी कंपनियों की महंगी दवाइयां स्टॉक में रखी गई हैं।

रोगियों का कहना है कि कभी डॉक्टर के पर्चे पर तो कभी बिना पर्चे के भी इन दवाओं को थमाकर उन्हें लूटा जा रहा है।

एचआरपी दिवस पर नियमों की अनदेखी

हर महीने की 1, 9, 16 और 24 तारीख को सीएचसी पर एचआरपी दिवस आयोजित किया जाता है। इस दिन गर्भवती महिलाओं को खून व पेशाब की जांच के साथ दवाइयां मुफ्त मिलनी चाहिए। मगर मंगलवार को कई महिलाओं को महंगी दवाएं खरीदने के लिए विवश होना पड़ा, जिससे सरकार की योजना का उद्देश्य पूरी तरह ध्वस्त होता नजर आया।

पहले भी खुल चुके हैं मामले

जिला अस्पताल रायबरेली में जन औषधि केंद्र पर निजी कंपनियों की दवाएं बिकते हुए पकड़ी गई थीं।बछरावां सीएचसी में भी रोगियों से महंगी दवाओं के नाम पर वसूली होती रही है। खास बात यह है कि तीनों जन औषधि केंद्र का वेंडर एक ही व्यक्ति है।

यह स्थिति इस बात की ओर इशारा करती है कि जिला स्तर पर जन औषधि योजना में गंभीर अनियमितताएं हो रही हैं।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel