Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

दिग्गज एक्टर को देखते ही पहले आराध्या ने हाथ जोड़कर अभिवादन किया, फिर ऐश्वर्या के इशारे पर छुए उनके पैर

Follow

Published on: 20-09-2024
साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवॉर्ड्स 2024 का आयोजन हाल ही में दुबई में किया गया। इस अवॉर्ड फंक्शन में आराध्या बच्चन अपनी मां ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ शामिल हुईं। इस दौरान वह अपनी मां का हौसला बढ़ाती और उनका साथ देती नजर आईं। इस मेगा इवेंट में ऐश्वर्या राय ने बेस्ट एक्ट्रेस क्रिटिक्स का अवॉर्ड जीता।
इस दौरान आराध्या का चुलबुला अवतार भी देखने को मिला। इसके अलावा उनकी अंडरस्टैंडिंग की भी खूब चर्चा हुई, लेकिन अब आराध्या के संस्कारों की चर्चा हो रही है। हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें आराध्या बच्चन दिग्गज एक्टर के पैर छूती नजर आ रही हैं। इस दौरान उनके साथ मां ऐश्वर्या और उनके को-स्टार चियान विक्रम भी मौजूद हैं।

आराध्या ने छुए दिग्गज के पैर

इस वीडियो ने कई लोगों को प्रभावित किया है और इसे देखने के बाद लोग ऐश्वर्या और आराध्या दोनों की विनम्र छवि के बारे में बात कर रहे हैं। दुबई में आयोजित पुरस्कार समारोह के दौरान आराध्या ने दिग्गज अभिनेता शिवा राजकुमार के पैर छुए, जो भारतीय संस्कृति में सम्मान का प्रतीक है। दिल को छू लेने वाला यह पल कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बन गया और सोशल मीडिया पर इसकी तारीफ होने लगी। वीडियो में आप देख सकते हैं कि बेस्ट एक्ट्रेस क्रिटिक्स अवॉर्ड लेने के बाद जब ऐश्वर्या राय चियान विक्रम के साथ नीचे आईं तो शिवा राजकुमार वहां से गुजर रहे थे। चियान विक्रम उनसे बात करने लगे, जैसे ही ऐश्वर्या राय ने उन्हें देखा तो वह भी उनका अभिवादन करने चली गईं। इसके बाद उन्होंने अपनी बेटी आराध्या से भी परिचय कराया। मां के इशारों पर आराध्या ने पहले हाथ जोड़कर अभिवादन किया और फिर झुककर पैर छुए

वीडियो यहां देखें

लोगों की प्रतिक्रिया

फिल्मी दुनिया में जहां अक्सर सांस्कृतिक मूल्यों को नजरअंदाज कर दिया जाता है, वहीं ऐश्वर्या राय हमेशा इन मूल्यों को संजोने के लिए जानी जाती हैं। इसके साथ ही वह अपनी बेटी की परवरिश भी कर रही हैं। आराध्या का यह वीडियो देखने के बाद हर कोई ऐश्वर्या के साथ-साथ आराध्या की भी तारीफ कर रहा है। वायरल पोस्ट के कमेंट सेक्शन में रिएक्शन की बाढ़ आ गई है। इसमें एक यूजर ने लिखा, ‘ऐश्वर्या ने एक संस्कारी बेटी की परवरिश की है।’ वहीं एक यूजर ने कहा, ‘आराध्या में बच्चन परिवार और ऐश्वर्या दोनों के संस्कार आ गए हैं।’ इतना ही नहीं कई लोग आराध्या की तुलना दूसरे स्टार किड्स से भी कर रहे हैं।

दोनों का आउटफिट कुछ ऐसा था

SIIMA 2024 में ऐश्वर्या और आराध्या की एक साथ मौजूदगी ने इवेंट में चार चांद लगा दिए। खूबसूरत आउटफिट्स में सजी दोनों ने रेड कार्पेट पर वॉक कर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा और अपने स्टाइल के लिए खूब तारीफें भी बटोरीं। ऐश्वर्या राय बच्चन ब्लैक और गोल्डन गाउन में नजर आईं, जबकि आराध्या ने ब्लैक और सिल्वर टू-पीस आउटफिट पहना था।

 

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel