Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

एसडीएम के निर्देश पर तालाब व चारागाह की तीन बीघे जमीन कराई गई कब्जा मुक्त

Published on: 12-01-2025

महराजगंज, रायबरेली। एसडीएम सचिन यादव के निर्देशन पर राजस्व निरीक्षक, हल्का लेखपाल व पुलिस बल की मौजूदगी में चारागाह व तालाब की सुरक्षित 03 बीघे जमीन पर उगाई गई फसल को ट्रैक्टर से जुताई कर खाली करवाया गया जिससे अवैध कब्जेदारों में दहशत का माहौल व्याप्त हैं।

बताते चले कि, ग्रामीणों की शिकायत पर उप जिलाधिकारी सचिन यादव ने क्षेत्र के पड़ीरा कलां गांव में राजेश कुमार पुत्र भगवान दीन द्वारा चारागाह की एक बीघा सुरक्षित जमीन पर मना करने के बावजूद भी खेती कर रहे थे। जिसको संज्ञान में लेकर राजस्व टीम व पुलिस बल ने मौके पर जाकर बरसीम के खेत को जुताई कराकर सुरक्षित करवाया, तो वही बैसन गढ़ी मजरे पड़ीरा कला निवासी रमेश कुमार पुत्र राम प्रसाद द्वारा तालाब की सुरक्षित जमीन पर सरसों की फसल उगा रहे थे।

जिसकी सूचना मिलने पर उपजिलाधिकारी ने हल्का लेखपाल दर्शिता श्रीवास्तव, राजस्व निरीक्षक उमेश कुमार दीक्षित व शिवगढ़ पुलिस को मौके पर भेज कर सरसों की फसल को जुतवाकर तालाब की सुरक्षित जमीन को कब्जा मुक्त करवाया, जिससे सुरक्षित जमीन पर कब्जा करने वाले भूमाफियाओं में दहशत का माहौल व्याप्त है।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel