Latest News
0xb6f7e6610xcacc82200x7de45f600xed0da3460x05ef009fगरीब व दुखियों की मशीहा शायरबानो ने की ग्राम सभा कूरा में कंबल वितरणगाजीपुर।Sir जिले में कटे 4 लाख 8 हजार 689 मतदाताओं का नाम-डी एमगाजीपुर: SIR के बाद प्रकाशित मतदाता सूची पर 6 फरवरी तक कर सकते है दावें और आपत्ति- डीएम  खानपुर। महाशिवरात्रि पर बिछुड़ननाथ महादेव धाम में होगा सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग का महारुद्र जलाभिषेक, कई जिलों से जुटेंगे श्रद्धालुदुल्लहपुर। टॉफी दिलाने के बहाने 5 साल की बेटी को 3 दिनों तक दुष्कर्म करने वाला दुष्कर्मी को पुलिस ने किया गिरफ्तारखानपुर। पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने गोरखा जाकर स्व. देवव्रत चौबे को दी श्रद्धांजलि, पुरानी यादों को किया ताजासैदपुर। प्रधानपति संग दुर्व्यवहार व धमकी मामले में कोतवाली पहुंचे सैदपुर व सादात के दर्जनों ग्राम प्रधान,मुकदमा दर्ज कराने की मांगमकर-संक्रांति की समस्त पगही ग्रामवासियो को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंसालों बाद उखड़ी सड़क पर इंटरलांकिंग व नाली निर्माण कार्य होने पर जनता ने ली चैन की सांस0xe3790bd9

श्रीमद्भागवत कथा के अंतिम दिन कथा श्रवण करने पहुंचे इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायाधीश व मंडलायुक्त विंध्याचल मंडल

Follow

Published on: 19-05-2025

ड्रमंडगंज, मीरजापुर। ड्रमंडगंज क्षेत्र के बबुरा रघुनाथ सिंह (कठारी)गांव में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के अंतिम दिन रविवार को इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश कृष्ण पहल और मंडलायुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी व सेवानिवृत्त आईएएस सर्वज्ञ राम मिश्र भी कथा श्रवण करने के लिए पहुंचे। कथावाचक बद्रीश जी महाराज ने कृष्ण सुदामा मित्रता और राजा परीक्षित मोक्ष की कथा का भक्तों को रसपान कराया।

कथावाचक ने कहा कि कृष्ण और सुदामा जैसी मित्रता संसार में दुर्लभ है। सुदामा जब द्वारिकापुरी पहुंचते हैं तो द्वारपाल से सुदामा के राजमहल पर आने की सूचना पाकर भगवान कृष्ण सुध-बुध खोकर परममित्र सुदामा से मिलने के लिए दौड़ पड़े। सुदामा की दीन दशा देखकर भगवान कृष्ण के आंखों से अश्रु धारा बहने लगी।

कथावाचक ने श्रीमद्भागवत की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि शुकदेव जी ने राजा परीक्षित को सात दिनों तक श्रीमद्भागवत कथा सुनाई जिससे उन्हें मोक्ष की प्राप्ति हुई। भागवत कथा श्रवण करने से अज्ञानता का नाश होता है। कथावाचक बद्रीश जी महाराज ने न्यायमूर्ति कृष्ण पहल मंडलायुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी व सेवानिवृत्त आईएएस सर्वज्ञ राम मिश्र को अंग वस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया।

कथा यजमान सेवानिवृत्त आईएएस मणि प्रसाद मिश्र, प्रोफेसर आशुतोष मिश्र, प्रकाश त्रिपाठी अधिवक्ता पारिजात मिश्र, विकास त्रिपाठी, डा॰ बृजेश द्विवेदी,आचार्य अखिल मिश्र, आचार्य लोकनारायण, आचार्य धर्मेंद्र जी, आचार्य माधव दास,विजय बहादुर सिंह,मून्नू सिंह, पुंडरीक सिंह, विवेक सिंह, पुष्पराज सिंह, छोटे सिंह,अमित सिंह, सहित सैकड़ों भक्त उपस्थित रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel