Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

JAMSHEDPUR : पटमदा प्रखण्ड के लावा पंचायत में ग्रामीणों को बैंकिंग सेवा से जोड़ने हेतु एक दिवसीय शिविर का आयोजन

Follow

Published on: 18-08-2025

जमशेदपुर (झारखंड)। पटमदा प्रखण्ड के लावा पंचायत में प्रखंड प्रशासन के सहयोग से बैंक ऑफ इंडिया द्वारा Re-KYC एवं जन सुरक्षा कार्यक्रम अंतर्गत पंचायत स्तरीय संतृप्ति शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बैंक ऑफ इंडिया के प्रधान कार्यालय, मुंबई से महाप्रबंधक श्री शंकर सेन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में पटमदा के प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री शशि नीलिमा डुंगडुंग, आंचलिक प्रबंधक, जमशेदपुर अंचल श्री पंकज मिश्रा की विशेष उपस्थिति रही।

शिविर में आसपास के गाँवों से बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं एवं बैंकिंग सेवाओं का लाभ प्राप्त किया। इस अभियान के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों की संख्या निम्नवत है-

• प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) – 425 पंजीकरण

• प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) – 1100 पंजीकरण

• अटल पेंशन योजना (APY) – 108 पंजीकरण

• पुनः केवाईसी (Re-KYC) – 1284 खाते

साथ ही कार्यक्रम में प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत 1 और प्रधान मंत्री जीवन ज्योति योजना के अंतर्गत 1 लाभार्थी को 2-2 लाख रू. का प्रत्येक को बीमा क्लैम का चेक भी प्रदान किया गया। यह विशेष कैंप ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं से जोड़ने, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने तथा वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय पहल साबित हुआ।

कार्यक्रम में अग्रणी जिला प्रबंधक श्री संजीव कुमार चौधरी, पटमदा शाखा प्रमुख, श्रीमति आराधना गुप्ता, कटिन एवं बोड़ाम शाखा प्रमुखों सहित बैंक के अन्य अधिकारी तथा जेएसएलपीएस (JSLPS) के प्रखण्ड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel