Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

रायबरेली के स्थापना दिवस पर आयोजित एक दिवसीय रायबरेली महोत्सव का किया गया आयोजन

Published on: 12-01-2025

-यह आयोजन रायबरेली की वैभवशाली सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध करने अगली पीढ़ियों को इससे परिचित कराने के उद्देश्य से आयोजित किया गया- दिनेश प्रताप सिंह

-देश के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वाले शहीदों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को किया गया सम्मानित

-जनपद के संतो व गुरुओं का किया गया सम्मान

-जनपद में राष्ट्रसेवा, समाजसेवा में उत्कृष्ट योगदान देने वालों को किया गया सम्मानित

-उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने आयोजित एक दिवसीय रायबरेली महोत्सव का किया उद्घाटन

-रायबरेली महोत्सव एक नए रूप में उभर कर आप लोगों के सामने आया है आगे भी यह आयोजन प्रशासन द्वारा भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा-जिलाधिकारी

-इस तरह के कार्यक्रम का यह उद्देश्य होता है कि अपनी जो विशेषताएं हैं उनको साल में एक बार ऐसे कार्यक्रम आयोजित करके एक पटल में लाया जाए-पुलिस अधीक्षक

रायबरेली। रायबरेली स्थापना दिवस पर गुरु गोविंद सिंह पर्यावरणीय उद्यान पार्क में आयोजित एक दिवसीय रायबरेली महोत्सव का उद्घाटन मुख्य अतिथि राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उ0प्र0 सरकार दिनेश प्रताप सिंह ने दीप प्रज्वलन कर किया।

कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों द्वारा राष्ट्रगान किया गया, इसके पश्चात संतों का पूजन,सम्मान एवं आरती मुख्य अतिथि द्वारा की गई, इसके साथ ही कार्यक्रम में शहीदों के परिजनों, वरिष्ठ सेनानी, किसानो, चिकित्सको एवं समाजसेवियों को माला पहनाकर व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

      कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों एवं जनपद से लेकर लखनऊ तक के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में मनमोहक प्रस्तुति दी गई।

इस अवसर पर मंत्री जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह आयोजन रायबरेली की वैभवशाली सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध करने अगली पीढ़ियों को इससे परिचित कराने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। रायबरेली का अपना एक गौरवशाली इतिहास रहा है।

उन्होंने कहा कि यह बड़े सौभाग्य की बात है कि आज रायबरेली स्थापना दिवस रायबरेली महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है और आज ही के दिन स्वामी विवेकानंद जी की जयंती भी है,इससे अच्छा दिन और क्या हो सकता है। उन्होंने कहा कि पिछली बार यह कार्यक्रम तीन दिवसीय था, लेकिन इस बार महाकुंभ के दृष्टिगत कार्यक्रम को एक दिवसीय रखा गया है।

जिलाधिकारी ने कहा कि विगत वर्ष मंत्री जी की प्रेरणा से रायबरेली महोत्सव शुरू किया गया था, जिसका भव्य रूप से आयोजन हुआ था, यह ऐसा एक विशेष अवसर है जहां पर हम अपने जनपद की उपलब्धियां को बता सकते हैं और आने वाले समय में हमें विकास के क्या कार्य करने है उसका आंकलन आज के दिवस में किया जा सकता हैं। रायबरेली महोत्सव एक नए रूप में उभर कर आप लोगों के सामने आया है आगे भी यह आयोजन प्रशासन द्वारा भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा, ऐसी मेरी शुभकामनाएं हैं।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पिछली बार जो कार्यक्रम हुआ था उससे रायबरेली की जो प्रतिष्ठा थी, वह दूर-दूर तक गई थी इस तरह के कार्यक्रम का यह उद्देश्य होता है कि अपनी जो विशेषताएं हैं उनको साल में एक बार ऐसे कार्यक्रम आयोजित करके एक पटल में लाया जाए, जिससे अपने जनपद का नाम हो।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अर्पित उपाध्याय, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अमृता सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट राम अवतार, जिला उद्यान अधिकारी जयराम वर्मा सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel