Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2025 को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला

Follow

Published on: 24-06-2025

स्थायी स्वच्छता व्यवहार को जन-जन तक पहुंचाने का दिया गया संदेश

जमशेदपुर (झारखंड)। उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज 2 के तहत स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2025 की तैयारियों को लेकर समाहरणालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त श्री नागेन्द्र पासवान ने की। उप विकास आयुक्त ने बताया कि जिला में स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2025 का सर्वे कार्य 26 जून 2025 से अगस्त 2025 तक किया जाना है जिसमें गांव, ब्लॉक और जिला स्तर पर स्वच्छता के विभिन्न मानकों पर रैंकिंग निर्धारित की जायेगी।

उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया का मकसद केवल रैंकिंग प्राप्त करना नहीं है, बल्कि स्थायी स्वच्छता व्यवहार को जन-जन तक पहुंचाना भी है।

कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल जमशेदपुर एवं आदित्यपुर ने जानकारी दी कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी SSG-2025 का आयोजन जल शक्ति मंत्रालय, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग भारत सरकार के द्वारा किया जा रहा है। ग्राम स्तर पर स्वतंत्र एजेंसी एकेडमी ऑफ़ मैनेजमेंट स्टडीज के द्वारा सर्वे किया जायेगा। इस कार्यक्रम के अन्तर्गत स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग एव अन्य विभाग के द्वारा ग्राम स्तर पर साफ-सफाई, स्वच्छता एवं SLWM के तहत किये गये कार्यों तथा उसका उपयोग का अवलोकन किया जायेगा।

उप विकास आयुक्त द्वारा सभी संबंधित विभाग को निर्देशित किया गया कि SSG-2025 का सर्वे टीम आने से पूर्व मोबाइल एप के द्वारा फीडबैक एवं अन्य सभी आवश्यक तैयारी करना सुनिश्चित करेंगे। बैठक में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के सभी बिन्दुओं पर पीपीटी के माध्यम से विस्तृत जानकारियां साझा की गई।

उप विकास आयुक्त ने स्वच्छता के निर्धारित मानकों के अनुसार प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने की बात कही। विशेषकर उन्होंने शौचालयों, ठोस व तरल अपशिष्ट प्रबंधन, प्लास्टिक वेस्ट निस्तारण और स्रोत पर कूड़े के पृथक्करण जैसे बिंदुओं पर गंभीरता से कार्य करने को कहा।

कार्यपालक अभियंता ने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2025 एप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है, जिसके जरिये 13 बिंदुओं पर नागरिकों की राय ली जायेगी। इनमें सार्वजनिक परिसंपत्तियों की सफाई, अस्पतालों और विद्यालयों की स्वच्छता, कचरे का पृथक्करण, जल स्रोतों की स्थिति, दृश्य स्वच्छता आदि शामिल हैं।

बैठक में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग अंतर्गत जमशेदपुर एवं आदित्यपुर प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, डीपीएम जेएसएलपीएस, पंचायती राज डीपीएम, सभी जिला समन्वयक SBMG/JJM, पीओ मनरेगा एवं सभी प्रखण्ड वॉश समन्वयक उपस्थित रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel