Latest News
Глобальная статистика азартных игр по всему миру и факты в 2026 годуTestTestशादियाबाद: बहन को खिचड़ी ले जा रहे दो दोस्तो की सड़क एक्सीडेंट में मौत मचा कोहरामगाजीपुर।Sir जिले में कटे 4 लाख 8 हजार 689 मतदाताओं का नाम-डी एमगाजीपुर: SIR के बाद प्रकाशित मतदाता सूची पर 6 फरवरी तक कर सकते है दावें और आपत्ति- डीएम  खानपुर। महाशिवरात्रि पर बिछुड़ननाथ महादेव धाम में होगा सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग का महारुद्र जलाभिषेक, कई जिलों से जुटेंगे श्रद्धालुदुल्लहपुर। टॉफी दिलाने के बहाने 5 साल की बेटी को 3 दिनों तक दुष्कर्म करने वाला दुष्कर्मी को पुलिस ने किया गिरफ्तारखानपुर। पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने गोरखा जाकर स्व. देवव्रत चौबे को दी श्रद्धांजलि, पुरानी यादों को किया ताजासैदपुर। प्रधानपति संग दुर्व्यवहार व धमकी मामले में कोतवाली पहुंचे सैदपुर व सादात के दर्जनों ग्राम प्रधान,मुकदमा दर्ज कराने की मांगगाजीपुर के गहमर थानाध्यक्ष और सैदपुर कोतवाल निलंबित तेहरे हत्याकांड के बाद दो सिपाही भी निलंबित, गहमर कोतवाल लाइन हाजिरगाजीपुर गहमर: पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, तीन युवकों की मौत का आरोप, एक का शव बरामदमाँ शिक्षा समिति(NGO)एक सामाजिक संस्था व माँ इंस्टीट्यूट ऑफ कम्प्यूटर टेक्नोलॉजी द्वारा अनुसूचित जातियों के लिए फ्री रजिस्ट्रेशन शुल्क में 10% छूटयूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने स्वर्ण पदक विजेता छात्र को किया सम्मानित,विद्यालय में लगाया वॉटर कूलर एवं वाटर फिल्टरसादात : मंडल स्तर पर माहपुर के बच्चों ने रोशन किया नाम, वाराणसी विजेता व गाजीपुर उपविजेता, मानव पिरामिड देख लोग स्तब्ध

सड़क हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से हुआ घायल, जिला अस्पताल रेफर

Published on: 22-11-2024

महराजगंज,रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र के महराजगंज इन्हौना रोड पर मऊ गांव के पास बीते गुरुवार को रोड हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे सीएचसी महराजगंज लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति में सुधार होता ना देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

आपको बता दें कि, घटना बीते गुरुवार को शाम लगभग 7:30 बजे की है। सीएचसी से प्राप्त जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के दसवंतपुर मजरे मऊ गांव का रहने वाला कौशलेंद्र सिंह (40) पुत्र राम नरेश सिंह किसी काम से मऊ बाजार गया हुआ था और वहां से वह शाम 7:30 बजे अपने घर दसवंतपुर वापस लौट रहा था।

तभी बड़े बाबा के पास रोड क्रॉस कर रहा एक सियार उनकी मोटरसाइकिल से टकरा गया, तथा मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई और उसे चला रहा कौशलेंद्र सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने घटना की सूचना परिजनों को दी।

मौके पर पहुंचे परिजन घायल को लेकर सीएचसी महराजगंज पहुंचें, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल के सिर में गहरी चोट होने की वजह से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel