Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

प्रशिक्षकों के चयन हेतु ऑनलाइन आवेदन 13 दिसम्बर तक आमंत्रित

Published on: 06-12-2024

रायबरेली। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी महिमा ने बताया है कि हज कमेटी ऑफ इण्डिया द्वारा सकुर्लर-15 तिथि 03 दिसम्बर 2024 के अनुसार हज यात्रियों को प्रशिक्षण प्रदान किये जाने हेतु प्रशिक्षकों के चयन हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये गये हैं। आवेदन हेतु आवश्यक निर्देश है कि ऑनलाईन आवेदन 04 दिसमबर, 2024 को प्रातः 11:00 बजे से आरम्भ हो गया जो 13 दिसम्बर 2024 को रात्रि 11:59 बजे तक जारी रहेगा।

आनलाईन आवेदन हज कमेटी ऑफ इंडिया की वेबसाइट https://hajcommittee.gov.in पर किया जायेगा। हज कमेटी ऑफ इण्डिया द्वारा दिसम्बर 2024 के तीसरे सप्ताह में लिखित परीक्षा ली जायेगी। प्रशिक्षकों को 02 दिवसीय प्रशिक्षण दिल्ली में जनवरी, 2025 के प्रथम सप्ताह में सम्भावित है। केवल आनलाईन आवेदन स्वीकार किये जायेगें। ऑफलाईन आवेदन स्वीकार्य नहीं होगें।

आनलाईन आवेदन के समय निर्धारित प्रारूप भी अपलोड करना आवश्यक होगा। प्रशिक्षक हेतु आयु 30 नवम्बर, 2024 को 25 वर्ष से कम व 60 वर्ष से अधिक न हो (जन्मतिथि 01 दिसम्बर, 1964 से पूर्व की न हो) समुचित संख्या में महिलाओं का भी चयन किया जाये जिससे कि महिला हज आवेदकों को प्रशिक्षण दे सकें।

आवेदक के विरूद्ध किसी भी आपराधिक रिकार्ड उपलब्ध होने के स्थिति में उसका चयन नहीं किया जायेगा। गत पांच वर्षों में हज किया होना अनिवार्य है। अंग्रेजी/उर्दू/हिन्दी व स्थानीय भाषा बोलने व समझने में निपुण हो। मानसिक एवं शारीरिक रूप से पूर्णतः स्वस्थ हों।

कम्पयूटर की जानकारी रखता हो ताकि हज से सम्बन्धित सूचनाओं का आदान प्रदान, ई-मेल, व्हाटसप आदि सुविधाओं का संचालन एवं यात्रियों से आदान प्रदान भलि-भाति कर सके। हज सुविधा ऐप से पूर्णतः भिज्ञ हो।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel