Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली स्वास्थ्य शिविर: चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क कैंप, 750+ मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

प्रथम दिन की राज्य स्तरीय सब जूनियर बालक/बालिका टेबुल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न

Published on: 21-12-2024

रायबरेली। क्रीडाधिकारी धीरेन्द्र कुमार पुरुषोत्तम ने बताया कि खेल निदेशालय उ०प्र० द्वारा जिला खेल कार्यालय, पं० मोतीलाल नेहरू स्टेडियम, रायबरेली में 20 से 22 दिसम्बर 2024 तक राज्य स्तरीय सब जूनियर बालक/बालिका टेबुल टेनिस की चल रही, जिसमें प्रदेश के सभी मण्डलों से आये हुऐ बालक वर्ग में 13 मण्डल, मेजवान टीम रायबरेली, छात्रावास आगरा बालक वर्ग-85 खिलाड़ी एवं टीम मैनेजर सहित एवं बालिका वर्ग में 13 मण्डल, मेजवान टीम रायबरेली, छात्रावास अयोध्या बालिका वर्ग-71 खिलाड़ी एवं टीम मैनेजर सहित कुल 156 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। जिसका मैच का परिणाम इस प्रकार रहा।

टीम प्रतिस्पर्धा बालक वर्ग में विजेता मंडल प्रयागराज प्रथम, लखनऊ द्वितीय एवं कानपुर तृतीय स्थान

टीम प्रतिस्पर्धा बालिका वर्ग में विजेता मंडल लखनऊ प्रथम, प्रयागराज द्वितीय एवं कानपुर तृतीय स्थान

क्रीडाधिकारी ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान अत्याधिक गणमान्य लोग उपस्थित होकर मैच का आनंद लिया तथा खेल भावना की सराहना की। प्रतियोगिता के मैच का उदघाटन संजीव पाठक, अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी, एवं अध्यक्ष, उ०प्र०, टेबल टेनिस संघ के द्वारा किया गया।

पूनम लता राज क्रीडाधिकारी प्रतापगढ़, अर्जवर खेल विभाग उ०प्र०, लखनऊ आरिफ नियाज अन्तर्राष्ट्रीय अम्पायर सुलतानपुर संजय टन्डन सचिव टेबल टेनिस संघ कानपुर, राजेश सिंह, सचिव टेबिल टेनिस संघ, रायबरेली, श्वेता टेनिस एकेडमी रायबरेली, संजय टेनिस एकेडमी रायबरेली, अश्वनी त्यागी, उपक्रीडाधिकारी शामली प्रतियोगिता के दौरान उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता का सम्पूर्ण संचालन धीरेन्द्र कुमार पुरुषोत्तम, क्रीडाधिकारी, जिला खेल कार्यालय, रायबरेली के द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि के द्वारा खिलाड़ियों को खेल के प्रति उत्साह बढाया एवं बढ़िया खेल प्रर्दशन करने हेतु प्रेरित किया।

इस भव्य प्रतियोगिता को सफल बनाने हेतु मुकेश कुमार उपक्रीडाधिकारी, बाबूलाल, मन्जू, नरेश कुमार निषाद, पिन्कू कुमार, अश्वनी चन्द्रा, शोएब खान, किरन कुमारी, लीना सिंह कोच द्वारा सहयोग प्रदान किया गया साथ विभाग की ओर से दिये गये दिशा-निर्देशों तथा उच्चाधिकारियों के अनुपालन में प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक सम्पन्न किया।

प्रतियोगिता के अवसर पर वरिष्ठ खिलाड़ीगण उपस्थित रहे। प्रतियोगिता और अन्त में क्रीडाधिकारी रायबरेली ने प्रतियोगिता में आये हुऐ समस्त खिलाडियों एवं आगन्तुको दर्शकों का आभार प्रकट किया।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel