Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

लखनऊ में दर्दनाक सड़क हादसा: नादरगंज रोड पर गैस कैप्सूल ट्रक की टक्कर से युवक की मौत

Published on: 04-09-2025
  • जर्जर सड़कें और अवैध पार्किंग ने बढ़ाया खतरा, लापरवाह सिस्टम पर उठे सवाल
  • हर घर जल योजना के तहत खोदी गई सड़कों की मरम्मत न होने से बढ़ा हादसों का खतरा

शकील अहमद

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में बुधवार को हुई एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना ने प्रशासन और नगर निकायों की लापरवाही की पोल खोल दी। सरोजनीनगर थाना क्षेत्र के नादरगंज चौकी अंतर्गत गिंदनखेड़ा में हुए इस हादसे में 35 वर्षीय अंकित कुमार (निवासी गोंडा) की मौके पर ही मौत हो गई। अंकित टीएस मिश्रा मेडिकल कॉलेज में कार्यरत थे।

हादसे की कहानी: तेज रफ्तार ट्रक ने छीनी जिंदगी

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अंकित बाइक से कानपुर रोड से होते हुए अस्पताल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अमौसी गैस प्लांट की ओर से तेज रफ्तार आ रहा गैस कैप्सूल ट्रक (UP17T9753) उनकी बाइक से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि अंकित की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटना के बाद सड़क पर घंटों लंबा जाम लगा रहा।

हर घर जल योजना की खुदाई बनी हादसों की जड़

स्थानीय निवासियों का कहना है कि हर घर जल योजना के तहत कई महीने पहले सड़कें खोदी गई थीं लेकिन नगर निगम, जल निगम और यूपीसीडा द्वारा समय पर मरम्मत न कराने के कारण सड़कें खतरनाक गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं। नादरगंज-अमौसी रेलवे स्टेशन मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे, पानीभराव और टूटी सड़कें आए दिन हादसों को न्यौता दे रही हैं। वही अवैध अतिक्रमण और पार्किंग से भी सड़कें संकरी हो गई हैं।

प्रशासन की लापरवाही उजागर

PWD, नगर निगम, यूपीसीडा और पुलिस प्रशासन के बीच तालमेल की कमी के कारण हालात बद से बदतर हैं। सड़क खुदाई के बाद री-कार्पेटिंग और मरम्मत का काम ठप पड़ा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि “सड़कें गड्ढों में बदल गई हैं और रोज़ लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं।”

लोगों की मांग

तत्काल सड़क मरम्मत कराई जाए।

हर घर जल योजना के काम की गुणवत्ता की जांच हो।

अतिक्रमण और अवैध पार्किंग हटाने के लिए अभियान चलाया जाए।

हादसा करने वाले ट्रक चालक को गिरफ्तार किया जाए।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel