Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

विद्यार्थियों के अंदर संस्कार के बीज डालने होंगे : पाणि पंकज पांडेय

Published on: 13-09-2025

डी ए वी पब्लिक स्कूल परासी में प्रज्ञान संस्कारों की प्रेरणा पर आधारित व्याख्यान का आयोजन

 

अनपरा(सोनभद्र)। डी ए वी पब्लिक स्कूल परासी में 13 सितंबर 2025 को प्रज्ञान पर आधारित व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्यवक्ता पाणि पंकज पांडेय प्रबंधक मानव संसाधन/कल्याण थे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया।

विद्यालय के प्राचार्या ने आज के मुख्यवक्ता एवं कार्यक्रम मुख्य अतिथि श्री पांडेय को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इस क्रम में विद्यालय के संगीत शिक्षक डॉ गौरव मिश्रा द्वारा सुनियोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने पूरे विद्यालय परिसर को भक्तिभाव से रसविभोर कर दिया।

विद्यार्थियों द्वारा मुख्य वक्ता ने विद्यार्थियों के साथ वार्तालाप करते हुए बताया कि आज के बदले परिवेश में जहां अपराध बढ़ रहे हैं, हमें उसकी जड़ में झांककर देखना है कि समाज का चेहरा विकृत क्यों हो रहा है ? हमें आज अगर इस विकृति से बचना है तो विद्यार्थियों के अंदर संस्कार के बीज डालने होंगे। राम और रावण का उदाहरण देकर उन्होंने अपनी बात को पुष्ट किया।

उन्होंने आज की शिक्षा व्यवस्था की चर्चा करते हुए कहा कि आज की शिक्षा प्रणाली भौतिक हो गई है, जिससे नैतिकता का पतन हो रहा है। विद्यार्थियों को नैतिक शिक्षा का ज्ञान देना अति आवश्यक है,तभी भावी पीढ़ी सुरक्षित रह पाएगी। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक,कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं। इस आयोजन में मंच संचालन श्रीमती सरोज चौधरी और सुश्री श्वेता सिंह ने किया। कार्यक्रम मुख्य अतिथि के धन्यवाद ज्ञापन के साथ संपन्न हुआ।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel