Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

पौराणिक, ऐतिहासिक एवं समाज सहायक का चरित प्रस्तुत कर प्रतिभागियों ने किया सभी को मंत्र मुग्ध

Published on: 23-08-2025

शक्तिनगर(सोनभद्र)। डी ए वी पब्लिक स्कूल खड़िया में 23 अगस्त 2025 को नर्सरी से लेकर कक्षा द्वितीय तक के बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता संपन्न हुई। जिसमें ई ई डी पी लेवल एक और दो के अंतर्गत नर्सरी से लेकर कक्षा द्वितीय तक के छात्रों ने फल एवं सब्जी विक्रेता, समाज सहायक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, पौराणिक चरित तथा बेस्ट ऑफ वेस्ट आदि विषयों पर फैंसी ड्रेस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। ए आर ओ /प्राचार्या श्रीमती संध्या एल पांडेय ने कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए सर्वप्रथम सभी नन्हे मुन्ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन कर उन्हें शुभकामनाएं दी तथा साथ ही साथ यह भी बताया कि देश की नीव देश के युवाओं की शिक्षा पर निर्भर है। शिक्षा ही मनुष्य का सबसे अच्छा मित्र है तथा छात्र सहयोग में समर्पित अभिभावकों की सराहना भी की। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में नर्सरी कक्षा में राध्या मिश्रा जहां तृतीय रही वहीं सक्षम कुमार द्वितीय स्थान पर रहे तथा अद्विका पांडे ने प्रथम स्थान अर्जित किया। एल के जी से आरना पांडे जहां तृतीय रही वहीं ऋषभ ने द्वितीय स्थान अर्जित किया तथा अनीश एवं आरोही ने प्रथम स्थान अर्जित कर अपनी श्रेष्ठतम प्रस्तुति दी। यूकेजी से अन्वया शर्मा जहां तीसरे स्थान पर रही वहीं ऋषिका बंसल तथा आयांश कुमार ने द्वितीय स्थान अर्जित किया तथा अमृता झा प्रथम स्थान पर रही। कक्षा प्रथम से आरुष जायसवाल नित्या रमन जहां तृतीय स्थान पर रहे वहीं प्रज्ञान सिंह तंवर और कार्तिक डे ने द्वितीय स्थान अर्जित किया तथा समृद्धि ने प्रथम स्थान अर्जित कर कार्यक्रम में निखार लाया कक्षा द्वितीय से भव्या श्रीवास्तव ने जहां तृतीय स्थान अर्जित किया वहीं सत्यम गुप्ता द्वितीय स्थान पर रहे तथा हिमांश सोनी ने प्रथम स्थान अर्जित कर कार्यक्रम में चार चांद लगाए। कार्यक्रम प्रभारी मीनू सिंह के दिशा निर्देशन में बच्चों ने सर्वोत्तम प्रस्तुति दी। नन्हे- मुन्ने छात्र आयुष एवं आयांक सिंह ने मंच संचालन किया तथा ई ई डी पी शिक्षिका के रूप में अनीता मिश्रा, शालिनी श्रीवास्तव, कमल सिंह, नीतू शेखावत, दीपमाला, नेहा तिवारी, मीनू सिंह, श्वेता सिन्हा दीक्षा चौबे तथा प्रिया ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ए आर ओ /प्राचार्या श्रीमती संध्या एल पांडेय ने कक्षा छठवीं के छात्रों तथा शिक्षकों के साथ हवन- भजन कर वातावरण की पुष्टि भी की। कार्यक्रम निर्णायिका के रूप में जहां अंशु प्रिया तथा रूपाली ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई वहीं रिजल्ट कंपाइलर के रूप में राजीव लोचन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। 23 अगस्त 2025 को ही एन सी एल खड़िया के द्वारा आयोजित कार्यक्रम “यंग अचीवर्स टॉक” शो भी आयोजित किया गया जिसमें आई ए एस और सी डी ओ, सोनभद्र, श्रीमती जागृति अवस्थी मैडम ने कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों से बात की और उनके जिज्ञासा को शांत किया | कार्यक्रम में डी ए वी स्कूल यू पी जोन डी की ए आर ओ/ प्राचार्या श्रीमती संध्या एल पाण्डेय जी ने भाग लिया और धन्यवाद ज्ञापन किया। सभी कार्यक्रम सफल एवं सराहनीय रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel