Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

800 करोड़ का पटौदी पैलेस, लग्जरी गाड़ियों का कलेक्शन, सैफ अली खान की नेट वर्थ आपको हैरान कर देगी

Published on: 23-01-2025

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पिछले काफी समय से चर्चा में हैं। एक्टर पर हुए हमले के बाद वो सुर्खियों में आ गए। 16 जनवरी की रात को एक घुसपैठिये ने अभिनेता पर कई बार चाकू से हमला किया था। इसके बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया और 5 दिन अस्पताल में बिताने के बाद उन्हें मंगलवार को छुट्टी दे दी गई। अभिनेता फिलहाल अपने बांद्रा स्थित घर सतगुरु शरण अपार्टमेंट में ही रह रहे हैं, जहां यह घटना हुई थी। इस घर की सिक्योरिटी काफी बढ़ा दी गई है। वहीं इसी बीच सैफ अली खान की कुल संपत्ति भी चर्चा में आ गई है। ऐसा तब हुआ जब उनकी पैतृक संपत्ति को सरकार द्वारा अपने कब्जे में लेने की संभावना जताई गई।

 

सैफ अली खान की पैतृक संपत्ति

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने शत्रु संपत्ति अधिनियम 1968 के तहत पैतृक संपत्तियों पर लगी रोक हटा दी है, जिसका असर भोपाल में सैफ अली खान (पटौदी) के परिवार की 15,000 करोड़ रुपये की संपत्ति पर भी पड़ सकता है। एएनआई के मुताबिक भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने कहा, ‘मेरे संज्ञान में है कि हाई कोर्ट ने आदेश पारित किया है। मुझे अभी तक आदेश नहीं मिला है। जो भी आदेश होगा हम उसका पालन करेंगे।’

सैफ अली खान की कुल संपत्ति

कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सैफ की अनुमानित कुल संपत्ति 1200 करोड़ रुपये बताई जाती है। दूसरी ओर उनकी पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान की कुल संपत्ति 485 करोड़ रुपये है। सैफ कथित तौर पर प्रत्येक फिल्म के लिए 10 से 15 करोड़ रुपये कमाते हैं। वह ब्रांड एंडोर्समेंट से भी 1 से 5 करोड़ रुपये कमाते हैं।

पटौदी पैलेस के मालिक सैफ अली खान हैं

हरियाणा के गुरुग्राम में स्थित पटौदी पैलेस, सैफ का पैतृक घर है, जो उनकी संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा है। इस संपत्ति की कीमत लगभग 800 करोड़ रुपये है। 150 कमरों वाली हवेली जिसे ‘इब्राहिम कोठी’ के नाम से भी जाना जाता है, 10 एकड़ से अधिक क्षेत्र में फैली हुई है। सैफ के पास मुंबई के बांद्रा में भी दो फ्लैट हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेता के पास कई तरह की हाई-एंड गाड़ियां हैं, जिनमें रेंज रोवर वोग, मर्सिडीज-बेंज एस-क्लास (एस450), ऑडी आर8, लैंड रोवर डिफेंडर, फोर्ड मस्टैंग जीटी और जीप ग्रैंड चेरोकी ट्रेलहॉक शामिल हैं।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel