Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

पूर्व राज्य मंत्री से रोगियों ने की सीएचसी में अव्यवस्थाओं की शिकायत

Published on: 21-08-2025
  • शिकायत से भड़के कर्मचारियों ने रोगियों से की अभद्रता
  • तैनात छह डॉक्टर में से सिर्फ एक रहे मौजूद

रायबरेली। भूतपूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की जयंती के मौके पर हरचंदपुर विधानसभा के पूर्व विधायक व राज्य मंत्री सुरेंद्र विक्रम सिंह उर्फ पंजाबी सिंह सीएचसी में रोगियों को फल वितरित करने पहुंचे। इस मौके पर राज्य मंत्री के साथ दर्जनों की संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता साथ गए थे। राज्य मंत्री व कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा रोगियों को फल वितरित करने के दौरान कई रोगियों ने अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्थाओं व सम्बन्धित स्टॉफ द्वारा इलाज में लापरवाही की शिकायत पूर्व राज्य मंत्री से किया।

जिस पर उन्होंने वहीं से सीएमओ से फोन पर इसकी शिकायत करते हुए तत्काल इसमें सुधार लाने को कहा। उन्होंने लोगों की शिकायतों पर अस्पताल में मौजूद डॉक्टर व कर्मचारियों की क्लास ले ली। सीएचसी में अव्यवस्थाओं अंबार मिला। कर्मचारी सच्चाई छुपाने के लिए लगातार झूठ बोलते रहे। कई ने तो सामना नहीं किया।

अधीक्षक डॉक्टर भावेश सिंह उपस्थित नहीं थे। उनके चेंबर में ताला बंद मिला। डॉक्टर सहित दर्जनों कर्मचारियों के फर्जी हस्ताक्षर बनाए जाते हैं। इसी वजह से उपस्थिति पंजिका को ताले में रखा जाता है ताकि कोई अचानक से आकर के देख ना ले।

कर्मचारियों ने रोगियों से किया अभद्रता

कुछ कर्मचारी सीएमओ से शिकायत होने की वजह से शिकायत करने वाले रोगियों और तीमारदारों से नाराज होकर उनसे अभद्रता करते हुए झगड़ा करने पर अमादा हो गए। जिससे सीएचसी में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। अधीक्षक व कर्मचारियों की मनमानी के विरुद्ध पूर्व राज्य मंत्री ने व्यवस्था में सुधार न होने पर जल्द ही धरना प्रदर्शन करने की बात सीएमओ से फोन पर कही।

सीएचसी में अव्यवस्थाओं का अंबार मिला

पूर्व राज्य मंत्री ने रोगियों की शिकायत पर स्टॉफ की क्लास लगा दी। आरबीएसके के संविदा डॉक्टर फारुकी सच्चाई छुपाने के लिए गोलमोल जवाब देते रहे। राज्य मंत्री द्वारा महिला डॉक्टर के बारे में पूछने पर पहले बताया कि गायनेकोलॉजिस्ट महिलाओं का इलाज करती हैं। बाद में बोले कि यहां पर महिला डॉक्टर नहीं है।

क्लर्क का काम कर रहे लैब टेक्नीशियन ने दी भ्रामक जानकारी

लैब टेक्नीशियन द्विजेंद्र शर्मा ने राज्य मंत्री द्वारा डॉक्टरों की तैनाती के बारे में पूछने पर झूठ बोल दिया। उसने बताया कि चार डॉक्टर हैं। जबकि सीएचसी में अधीक्षक डॉ भावेश के अलावा डॉ राहुल घोष, डॉ मनोज मिश्रा, डॉ सुनील यादव, डॉ पीके श्रीवास्तव, डॉ निधि गौतम सहित कुल छह डॉक्टर तैनात हैं। अलग बात है कि फर्जी हस्ताक्षर से वेतन निकाला जा रहा है।

स्वास्थ्य सेवाओं में मनमानी चरम पर

इस दौरान यह भी सामने आया कि अधीक्षक द्वारा आरबीएसके में संविदा पर तैनात डॉ मंजू यादव से महिला व गर्भवती रोगियों का इलाज करवाया जा रहा है। एचआरपी दिवस भी डॉ मंजू के भरोसे रहता है। एकौनी में तैनात महिला डॉ सदफ असगर, देवगांव में तैनात डॉ अर्चिता वर्मा व पाहो में तैनात डॉ इति चौधरी से हर महीने पैसा लेकर उन्हें भी सीएचसी के डॉक्टरों की तरह घर बैठने की छूट दी गई है।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel