प्रमुख समाचार
खबर #1 दिल्ली की हवा हुई जहरीली, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में AQI 773 तक पहुंचा; देखें अपने इलाके का हाल ✦
खबर #2 अमेरिकी मध्यावधि चुनाव: इन परिणामों का बाकी दुनिया पर क्या असर पड़ेगा? ✦
खबर #3 Dhanteras Shopping Muhurat LIVE: धनतेरस पर सामान खरीदने का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा? जानिए इस दिन क्या-क्या ख ✦
खबर #4 आदिवासी नेता निशा भगत ने की खुदकुशी, फेसबुक लाइव के बाद मचा हड़कंप ✦
खबर #5 पटियाला: कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन के चार डिब्बों में लगी आग, हर तरफ धुआं-धुआं, डरकर उतरे यात्री ✦
खबर #6 इजरायल में नेतन्याहू को बड़ा झटका, साथी ने छोड़ा हाथ, अरब पार्टियों ने आइजेनकोट को दिया समर्थन ✦
खबर #7 दिल्ली की हवा में रोज '30 सिगरेट' पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग, CJI ने पूछा- क्या कदम उठा रहे ✦
खबर #8 बेंगलुरु में शख्स ने पत्नी समेत ससुराल पक्ष के 7 लोगों की हत्या की, एक-एक करके सभी को मारता चला गया, जानें ✦
खबर #9 J-K में हटाए जाएंगे सारे मंत्री? बागी 15 विधायकों से मिले फारूक अब्दुल्ला, बोले- इनकी मांगें जायज, जल्द समाधान करेंगे ✦
खबर #10 BJP के लिए 'गले की हड्डी' बन गए UGC नियम; न रोलबैक का वादा, न जारी रखने का इरादा ✦
खबर #11 चुनाव में हार के बाद ट्रंप के लिए ईरान पर कोई कदम उठाना चुनौती, कूटनीतिक रास्ते बंद ✦
खबर #12 PoK में पाकिस्तानी सेना ने की बर्बरता, 18 की मौत: ड्रोन से प्रदर्शनकारियों पर बम बरसाए, लाशें तक नहीं उठाने ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)
Friday, 6 November 2026  |  लखनऊ, उत्तर प्रदेश हम कुछ अलग सोचते हैं, हम कुछ अलग करते हैं
 मानवाधिकार मीडिया मानवाधिकार मीडिया
MANVADHIKAR MEDIA • जनता की आवाज़, हर पल के साथ
विज्ञापन | Advertisement
ताज़ा खबर
‘उम्मीद है कि आप मौसम का आनंद ले रहे होंगे…’, दिल्ली में वायु प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट का तंज  •  UP में 4543 सब-इंस्पेक्टरों को नियुक्ति पत्र, CM योगी बोले- अब सिफारिश और धौंस से नहीं मिलती नौकरी  •  दिवाली पर घर खरीदने का सपना होगा पूरा! लखनऊ में 29 लाख से मिल रहे फ्लैट, LDA ने निकाली ये खास स्कीम  •  BJP के लिए ‘गले की हड्डी’ बन गए UGC नियम; न रोलबैक का वादा, न जारी रखने का इरादा  •  यूपी पंचायत चुनाव पर बड़ा अपडेट: आयोग की इस रिपोर्ट को इलेक्शन टालने की ढाल बना सकती है सरकार  •  Betul Crime News : बटाई से खेती और पुरानी रंजिश के कारण की थी हत्या, आरोपी को किया गिरफ्तार  •  ISSF वर्ल्ड चैंपियनशिप: जयपाल मालवीय ने जीता सिल्वर, LA28 के लिए भारत का पहला ओलंपिक कोटा हासिल  •  चक्रवात ‘मुरासु’ से आंध्र प्रदेश में 8 मौतें, ₹1,918 करोड़ से अधिक का नुकसान  •  एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026: भारत ने जापान को 4-1 से हराकर रिकॉर्ड छठा खिताब जीता  •  लखनऊ में प्लॉट खरीदने का सपना हुआ पूरा! LDA ने 2,243 भूखंडों की निकाली लॉटरी, आज फिर खुलेगी किस्मत
होम » मनोरंजन » खबर का पेज

PATNA : रौनियार वैश्य न्यास परिषद का सावन महोत्सव धूमधाम से संपन्न, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक मूल्यों पर जोर

PATNA : रौनियार वैश्य न्यास परिषद का सावन महोत्सव धूमधाम से संपन्न, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक मूल्यों पर जोर

पटना, बिहार। रौनियार वैश्य न्यास परिषद के तत्वावधान में रविवार को गांधी मैदान स्थित रौनियार भवन में सावन महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रौनियार समाज और वैश्य समाज के बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे आयोजन में सावन की पारंपरिक उमंग, सांस्कृतिक रंग और सामाजिक एकजुटता का वातावरण देखने को मिला। महिलाओं की सक्रिय भागीदारी ने महोत्सव को विशेष आकर्षण प्रदान किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव, विधायक संजय गुप्ता, भाजपा वाणिज्य प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रो. (डॉ.) जगन्नाथ प्रसाद गुप्ता, रौनियार धर्मशाला के अध्यक्ष राधेश्याम गुप्ता, कोषाध्यक्ष राकेश गुप्ता तथा समाजसेवी दिलीप गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

विज्ञापन | Advertisement

समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि सावन का महीना भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं में विशेष महत्व रखता है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज के लोगों को एक-दूसरे से जोड़ने, सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने और नई पीढ़ी तक परंपराओं को पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे को समाज की सबसे बड़ी शक्ति बताते हुए रौनियार समाज से शिक्षा, व्यवसाय और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में अपनी भूमिका को और मजबूत करने का आह्वान किया।

भाजपा वाणिज्य प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रो. (डॉ.) जगन्नाथ प्रसाद गुप्ता ने कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक और सामाजिक आयोजन समरसता, एकजुटता और सामाजिक जागरूकता का संदेश देते हैं। उन्होंने समाज के लोगों से आग्रह किया कि वे अपनी नई पीढ़ी को संस्कृति, संस्कार और पारिवारिक मूल्यों से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास करें। उन्होंने सफल आयोजन के लिए रौनियार वैश्य न्यास परिषद के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बधाई दी।

महोत्सव में अजय गुप्ता बिट्टू, रवि गुप्ता, अतुल कुमार अभी, रवि रौशन, रहीश गुप्ता, शशिकांत गुप्ता, अमिताभ कुमार बंटी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। महिला वर्ग से रेणु गुप्ता, पूनम गुप्ता, पूजा गुप्ता, रीमा रौनक, उर्मिला गुप्ता सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने कार्यक्रम में भाग लेकर सावन के सांस्कृतिक उत्सव को जीवंत बनाया।

कार्यक्रम के संयोजक दिलीप गुप्ता और कोषाध्यक्ष राकेश गुप्ता ने बताया कि परिषद का उद्देश्य समाज में सांस्कृतिक चेतना, सामाजिक समरसता और पारिवारिक मूल्यों को सुदृढ़ करना है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन समाज को संगठित और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध बनाने की दिशा में जारी रहेंगे। आयोजन के समापन पर उपस्थित अतिथियों और समाज के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram
विज्ञापन | Advertisement

संबंधित खबरें