प्रमुख समाचार
खबर #1 दिल्ली की हवा हुई जहरीली, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में AQI 773 तक पहुंचा; देखें अपने इलाके का हाल ✦
खबर #2 अमेरिकी मध्यावधि चुनाव: इन परिणामों का बाकी दुनिया पर क्या असर पड़ेगा? ✦
खबर #3 Dhanteras Shopping Muhurat LIVE: धनतेरस पर सामान खरीदने का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा? जानिए इस दिन क्या-क्या ख ✦
खबर #4 आदिवासी नेता निशा भगत ने की खुदकुशी, फेसबुक लाइव के बाद मचा हड़कंप ✦
खबर #5 पटियाला: कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन के चार डिब्बों में लगी आग, हर तरफ धुआं-धुआं, डरकर उतरे यात्री ✦
खबर #6 इजरायल में नेतन्याहू को बड़ा झटका, साथी ने छोड़ा हाथ, अरब पार्टियों ने आइजेनकोट को दिया समर्थन ✦
खबर #7 दिल्ली की हवा में रोज '30 सिगरेट' पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग, CJI ने पूछा- क्या कदम उठा रहे ✦
खबर #8 बेंगलुरु में शख्स ने पत्नी समेत ससुराल पक्ष के 7 लोगों की हत्या की, एक-एक करके सभी को मारता चला गया, जानें ✦
खबर #9 J-K में हटाए जाएंगे सारे मंत्री? बागी 15 विधायकों से मिले फारूक अब्दुल्ला, बोले- इनकी मांगें जायज, जल्द समाधान करेंगे ✦
खबर #10 BJP के लिए 'गले की हड्डी' बन गए UGC नियम; न रोलबैक का वादा, न जारी रखने का इरादा ✦
खबर #11 चुनाव में हार के बाद ट्रंप के लिए ईरान पर कोई कदम उठाना चुनौती, कूटनीतिक रास्ते बंद ✦
खबर #12 PoK में पाकिस्तानी सेना ने की बर्बरता, 18 की मौत: ड्रोन से प्रदर्शनकारियों पर बम बरसाए, लाशें तक नहीं उठाने ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)
Friday, 6 November 2026  |  लखनऊ, उत्तर प्रदेश हम कुछ अलग सोचते हैं, हम कुछ अलग करते हैं
 मानवाधिकार मीडिया मानवाधिकार मीडिया
MANVADHIKAR MEDIA • जनता की आवाज़, हर पल के साथ
विज्ञापन | Advertisement
ताज़ा खबर
रोनाल्डो ने अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल को कहा अलविदा  •  दिल्ली की हवा हुई जहरीली, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में AQI 773 तक पहुंचा; देखें अपने इलाके का हाल  •  यूपी के किसानों के लिए बड़ा ऐलान: यूपी सरकार ने बढ़ाई आपदा राहत राशि, 10 लाख से ज्यादा किसानों को मिलेगा फायदा  •  ‘उम्मीद है कि आप मौसम का आनंद ले रहे होंगे…’, दिल्ली में वायु प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट का तंज  •  UP में 4543 सब-इंस्पेक्टरों को नियुक्ति पत्र, CM योगी बोले- अब सिफारिश और धौंस से नहीं मिलती नौकरी  •  दिवाली पर घर खरीदने का सपना होगा पूरा! लखनऊ में 29 लाख से मिल रहे फ्लैट, LDA ने निकाली ये खास स्कीम  •  BJP के लिए ‘गले की हड्डी’ बन गए UGC नियम; न रोलबैक का वादा, न जारी रखने का इरादा  •  यूपी पंचायत चुनाव पर बड़ा अपडेट: आयोग की इस रिपोर्ट को इलेक्शन टालने की ढाल बना सकती है सरकार  •  Betul Crime News : बटाई से खेती और पुरानी रंजिश के कारण की थी हत्या, आरोपी को किया गिरफ्तार  •  ISSF वर्ल्ड चैंपियनशिप: जयपाल मालवीय ने जीता सिल्वर, LA28 के लिए भारत का पहला ओलंपिक कोटा हासिल
होम » राज्य समाचार » खबर का पेज

पेट्रोल-डीजल वाहन मालिकों को घबराने की जरूरत नहीं, चरणबद्ध तरीके से लागू होगी ईवी नीति: दिल्ली CM रेखा गुप्ता

पेट्रोल-डीजल वाहन मालिकों को घबराने की जरूरत नहीं, चरणबद्ध तरीके से लागू होगी ईवी नीति: दिल्ली CM रेखा गुप्ता

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इलेक्ट्रिक वाहन (EV) नीति को लेकर आम जनता की चिंताओं को दूर कर दिया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पेट्रोल और डीजल वाहन मालिकों को बिल्कुल घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि नई नीति को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, “कोई भी नई व्यवस्था एकदम से लागू नहीं होती। हम इसे धीरे-धीरे लागू करेंगे ताकि आम लोगों पर कोई अनावश्यक बोझ न पड़े।”

विज्ञापन | Advertisement

सरकार की साफ स्थिति:

– जिन लोगों के पास पहले से पेट्रोल या डीजल वाहन हैं, वे अपनी गाड़ी का उपयोग तब तक कर सकते हैं, जब तक उसकी वैध आयु (लाइफ स्पैन) पूरी नहीं हो जाती।

– कोई भी वाहन अचानक बंद नहीं किया जाएगा।

चरणबद्ध लागू होने वाली EV नीति:

– 1 जनवरी 2027 से दिल्ली में केवल इलेक्ट्रिक ऑटो का ही नया रजिस्ट्रेशन होगा। पुराने पेट्रोल/डीजल ऑटो पहले की तरह चलते रहेंगे।

– अप्रैल 2028 से नए दोपहिया वाहनों (टू-व्हीलर) का रजिस्ट्रेशन केवल इलेक्ट्रिक वाहनों का ही होगा। पुराने पेट्रोल/डीजल स्कूटर-मोटरसाइकिल अपने निर्धारित समय तक चल सकेंगे।

मुख्यमंत्री का आश्वासन

रेखा गुप्ता ने कहा कि यह नीति किसी को परेशान करने के लिए नहीं, बल्कि दिल्ली के प्रदूषण को कम करने और शहर को स्मार्ट एवं स्वच्छ मोबिलिटी की ओर ले जाने के लिए बनाई गई है।

उन्होंने बताया कि सरकार इस क्षेत्र में लगभग 15,000 करोड़ रुपये का निवेश कर रही है। चरणबद्ध तरीके से बदलाव करने से यह निवेश प्रभावी होगा और लोगों को सब्सिडी, बेहतर चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। मुख्यमंत्री ने जनता से अपील की कि वे इस बदलाव को सकारात्मक रूप से लें और इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने में सक्रिय भागीदारी करें। (इनपुट-एजेंसी)

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram
विज्ञापन | Advertisement

संबंधित खबरें