प्रमुख समाचार
खबर #1 राजस्थान में रेलवे ट्रैक पर IED, पीछे पाकिस्तान की ISI! ट्रेन उड़ाने की साजिश में 2 गिरफ्तार ✦
खबर #2 अमिताभ के घर फायरिंग की प्लानिंग, 2 शूटर अरेस्ट: एक्टर पर सिख विरोधी बयान देने का आरोप; धमकी के बाद बुलेटप्... ✦
खबर #3 IMD ने दी चेतावनी, बंगाल की खाड़ी में उठ रहा है चक्रवाती तूफान 'अकवान', मचाएगा तबाही ✦
खबर #4 US के मियामी एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, रनवे पर आपस में भिड़े दो विमान ✦
खबर #5 Chhath Puja 2026: आज दिया जाएगा सूर्य देव का संध्‍या अर्घ्‍य, शुभ मुहूर्त सहित पढ़ लें पूजा की सही विधि ✦
खबर #6 लद्दाख के केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद पहला बड़ा चुनाव विवादों में क्यों घिरा? ✦
खबर #7 पुणे से गुवाहाटी जा रही इंडिगो की फ्लाइट में तकनीकी खराबी, उड़ान भरने के बाद वापस लौटा विमान, सुरक्षित लैंडिंग ✦
खबर #8 PM मोदी ने मेट्रो में डीके शिवकुमार के लिए खरीदा था टिकट, कर्नाटक के सीएम ने खुद सुनाया पूरा किस्सा ✦
खबर #9 कश्मीर वैली में रेलवे स्टेशन पर 44 डब्बों में मिला 1500 किलो सड़ा हुआ भैंस का मांस ✦
खबर #10 दिल्ली-NCR में प्रदूषण से मिलेगी राहत? AQI पहुंचा 400 के पार; जहरीली हवा से घुट रहा दम ✦
खबर #11 होर्मुज में धधके तीन जहाज, समुद्र में बिछी बारूदी सुरंगों से टकराकर लगी आग ✦
खबर #12 ईरान बार-बार बनाता है बहरीन को निशाना, ये छोटा देश अमेरिका के लिए क्यों है अहम ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)
Sunday, 15 November 2026  |  लखनऊ, उत्तर प्रदेश हम कुछ अलग सोचते हैं, हम कुछ अलग करते हैं
 मानवाधिकार मीडिया मानवाधिकार मीडिया
MANVADHIKAR MEDIA • जनता की आवाज़, हर पल के साथ
विज्ञापन | Advertisement
ताज़ा खबर
आगरा से अखिलेश का चुनावी शंखनाद, दलित वोट बैंक में सेंध लगाने की कोशिश  •  US के मियामी एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, रनवे पर आपस में भिड़े दो विमान  •  Sirmour News: मिश्रा एकादश, पातलियों, धारटीधार, भूपपुर, पांवटा वारियर्स और आरआर स्पोर्ट्स ने जीते मैच  •  दुर्ग में महिला ने सीलबट्टे से हमला कर भाई को उतारा मौत के घाट, चंद घंटों में खुला हत्या का राज  •  लखनऊ में कुकरैल नाइट सफारी परियोजना पर लगा ग्रहण, अब नए सिरे से बनेगा महत्वाकांक्षी योजना का खाका  •  भारत समिट वीजा विवाद: कार्यक्रम में न पहुंच सके प्रतिनिधियों से राहुल गांधी ने मांगी माफी  •  आजम खान नहीं आए लखनऊ, समर्थकों में छाई मायूसी; उम्र बनी वजह या फैसले के पीछे कारण कुछ और ?  •  भारत को ट्रेड डील पर मिलेगी खुशखबरी! प्रतिद्वंद्वी देशों के मुकाबले टैरिफ में फायदा देगा अमेरिका  •  अलीगढ़ में मंत्री संदीप सिंह के सगाई समारोह में दिखा CM योगी का दिलचस्प अंदाज, प्रेमलता सिंह की डांट और कल्याण सिंह की विरासत का किया जिक्र  •  नोएडा में छठ पूजा के दौरान पर इन 6 रूट पर रहेगा डायवर्जन, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
होम » मनोरंजन » खबर का पेज

फिल्म ‘किंग’ में शाहरुख के साथ गाने में दिखेंगी दीपिका पादुकोण

फिल्म ‘किंग’ में शाहरुख के साथ गाने में दिखेंगी दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड की लोकप्रिय ऑन-स्क्रीन जोड़ी शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार दोनों आगामी फिल्म ‘किंग’ में एक विशेष गाने में साथ नजर आएंगे। फिल्म के निर्माता 26 अक्टूबर से मुंबई में इस गाने की शूटिंग शुरू करने की योजना बना रहे हैं। गाने को मशहूर कोरियोग्राफर वैभवी मर्चेंट कोरियोग्राफ कर सकती हैं, हालांकि गाने के नाम, संगीतकार और नृत्य शैली से जुड़ी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

शाहरुख और दीपिका की जोड़ी पहले भी कई फिल्मों में दर्शकों की पसंद बन चुकी है। दोनों ने पहली बार 2007 में फराह खान की फिल्म ‘ओम शांति ओम’ में साथ काम किया था, जिससे दीपिका ने हिंदी सिनेमा में कदम रखा था। इसके बाद दोनों रोहित शेट्टी की ‘चेन्नई एक्सप्रेस’, फराह खान की ‘हैप्पी न्यू ईयर’ और 2023 में सिद्धार्थ आनंद की ‘पठान’ में नजर आए। इसी साल ‘जवान’ में दीपिका ने विशेष भूमिका निभाई थी।

विज्ञापन | Advertisement

सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘किंग’ में शाहरुख खान मुख्य भूमिका में होंगे और उनकी बेटी सुहाना खान भी अभिनय कर रही हैं। इसे सुहाना के बड़े पर्दे के करियर की महत्वपूर्ण शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है। फिल्म में अभिषेक बच्चन, अनिल कपूर, रानी मुखर्जी, जयदीप अहलावत, जैकी श्रॉफ, राघव जुयाल और अभय वर्मा भी नजर आएंगे। रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स के बैनर तले बनी यह फिल्म 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram
विज्ञापन | Advertisement

संबंधित खबरें