Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

गांवो में गंदगी का अंबार, सफाई कर्मी रहते नदारद, अधिकारी मौन

Published on: 05-11-2024

महराजगंज, रायबरेली। विकासखंड में बैठे अधिकारियों व कर्मचारियों की आव भगत में मस्त रहने वाले सफाई कर्मियों के गांव में न जाकर व सफाई न करने के चलते अनेक गांवों में गंदगी का अंबार व्याप्त है तो वही डेंगू जैसी गंभीर बीमारियां गंदगी के प्रकोप के चलते पनप रही हैं। जिसके चलते गांव में तैनात सफाई कर्मियों के प्रति ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो रहा है।

बताते चलें कि महराजगंज विकासखंड के 53 ग्राम पंचायतों में लगभग 64 सफाई कर्मियों की तैनाती की गई है। जिसमें यह निर्देश दिए गए हैं कि, ग्राम पंचायत में तैनात सफाई कर्मी प्रतिदिन गांव जाकर साफ सफाई कर गांव को स्वच्छ भारत मिशन के तहत साफ सुथरा बनाए रखें लेकिन ठीक उसके विपरीत क्षेत्र के ग्राम सभा कोटवा मदनिया,ग्राम सभा कैर, ग्राम सभा अतरेहटा, ग्राम सभा कुबना, ग्राम सभा ओथी, ग्राम सभा सलेथू गांव सहित अनेक गांवों में नालियां बज बजा रही हैं।

तथा रास्तों में पानी बह रहा है जिसके चलते ग्रामीणों को सांस लेना भी मुश्किल हो गया है तथा तैनात सफाई कर्मी अपने अधिकारियों की आव भगत में मशगूल हैं तथा उनकी हर समुचित व्यवस्था में सफाई कर्मी तत्पर हैं। ऐसे में साफ ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि, जब विकासखंड में बैठे अधिकारी व कर्मचारियों की आव भगत में सफाई कर्मी मशगूल रहेंगे तो गांव की साफ सफाई राम भरोसे ही रहेगी।

जबकि सरकार द्वारा अनेक गांवों में स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांव में ई-रिक्शा भी खरीदे गए हैं जिससे सफाई कर्मचारियों को कूड़ा उठाने में दिक्कत न हो लेकिन सफाई कर्मचारी अपनी खाऊ कमाऊ नीति के चलते गांव में न जाकर सिर्फ विकासखंड व कार्यालय के चक्कर लगाते ही देखे जा रहे हैं। जिसके चलते कई गांव में संक्रमित बीमारियां फैलने की आशंका बढ़ती जा रही है।

जबकि जिले की तेज तर्रार जिलाधिकारी हर्षिता माथुर व मुख्य विकास अधिकारी के सख्त निर्देश हैं कि, मौसम परिवर्तित हो रहा है ऐसे में गांव में तैनात सफाई कर्मचारी साफ सफाई सुनिश्चित करें और गांव को स्वच्छ भारत मिशन के तहत साफ सुथरा बनाए रखें। लेकिन विकासखंड में तैनात सफाई कर्मचारी अपनी मनमानी के चलते गांव में साफ सफाई न कर विकासखंड के चक्कर लगाते देखे जा रहे हैं।

मामले में डीपीआरओ रायबरेली का कहना है कि, शिकायत मिली है जल्द ही जांच कर दोषी पाए जाने वाले सफाई कर्मी पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel