Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

फाइनल मैच मे ऐंधी को 115 रनों से हराकर पिंक पैंथर 2.0बनी विजेता

Published on: 01-01-2025
  • NDC 2.0 को दी मात, ऐंधी को भी 115रनों से हराकर पिंक पैंथर 2.0 ने ट्राफी की अपने नाम
  • सेमीफाइनल में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली टीम पिंक पैंथर 2.0 फाइनल मैच में 115 रनों से जीत की हासिल

खीरो, रायबरेली। सेमीफाइनल में बेहटा सातनपुर ने क्षेत्र की मशहूर टीम NDC 2.0 को मात देकर सभी को चौंका दिया। यह मुकाबला न केवल एक खेल था, बल्कि दोनों टीमों के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण भी था। प्रतियोगिता की तैयारी में दोनों टीमों ने कड़ी मेहनत की, लेकिन अंत में बेहटा सातनपुर की टीम ने अपने उत्कृष्ट खेल से सभी का दिल जीत लिया।

फाइनल मैच का रोमांच

फाइनल मैच में, बेहटा सातनपुर की बोलिंग ने अपनी शानदार प्रदर्शन से मैच का रुख बदल दिया। उनका असाधारण खेल हर दर्शक के लिए यादगार रहा। दूसरी ओर, ऐंधी की टीम की मेहनत हालांकि प्रशंसा के योग्य थी, लेकिन वे जीत नहीं सकी। यह हार उनके लिए निराशाजनक साबित हुई।

विशिष्ट हस्तियों की मौजूदगी

इस महत्वपूर्ण मैच में मुख्य अतिथि के रूप में उन्नाव जिले के पूर्व विधायक उदयराज यादव और हरचंदपुर विधानसभा के विधायक राहुल लोधी ने भी भाग लिया। उन्होंने खेल की सराहना की और खिलाड़ियों को पुरस्कारित किया। ऐसे प्रतिष्ठित व्यक्तियों की उपस्थिति ने मैच को एक विशेष अनुभव बना दिया। सभी क्रिकेट प्रेमियों ने इस रोमांचक मुकाबले का बेसब्री से इंतजार किया था और अंततः यह मैच उनकी उम्मीदों पर खरा उतरा।

कैसा रहा मैच का हाल

बेहटा सातनपुर की टीम और और ऐंधी के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में बेहटा सातनपुर की टीम ने टॉस जीता और कप्तान शिवम् शर्मा ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी टीम ने 18ओवर में 199 रन बनाकर टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने का भी रिकॉर्ड तोड़ा।

पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरे प्रांशु रावत और फैयाज की जोड़ी ने लगभग 120रनों की पारी खेली उसके बाद फैयाज को विकेट गंवाना पड़ा जिसके बाद मैदान में उतरे खिलाड़ी भानु ने सूझ बूझ से काम लिया लेकिन थोड़ी देर में उनको भी अपना विकेट गंवाना पड़ा उसके बाद आए मंटू शर्मा ने छक्का मारकर खाता खोला और दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

लेकिन थोड़ी देर बाद टीम का मुख्य स्तम्भ कहे जाने वाले सलामी बल्लेबाजी प्रांशु को अपना विकेट खोना पड़ा जो टीम के साथ-साथ दर्शकों लिए भी एक बहुत बड़ा झटका था लेकिन उनकी जगह पर उतरे बल्लेबाज राज शर्मा ने छक्का मारकर दर्शकों के मायूस चेहरों पर फिर खुशी ला दी और साबित किया सक्रिय टीम में सब खिलाड़ी एक से बढ़कर एक होते है और इसका पूरा क्षेय उनकी टीम के कप्तान शिवम् शर्मा को जाता है।

जो अपनी सूझ बूझ से टीम को कब,कहा,किसको,कैसे मैदान पर उतारना है। आखिरी का रोमांच तो दर्शकों लिए चर्चा का विषय था जो ओवर की आखिरी 2 गेंदों में उतरे अनुभवी बल्लेबाज अमनदीप शर्मा ने बिना एक बॉल का नुकसान किये एक चौका और एक दुक्की लगाकर सामने वाली टीम को 199 रनों का लक्ष्य दिया।

जिसके जवाब में ऐंधी की टीम ने 13 ओवरो में अपने 9 विकेट खोकर मात्र 84 रन बनाए और अपने सामने लंबा लक्ष्य देख कर बिना पूरे ओवर खेले ही सामने वाली टीम पिंक पैंथर 2.0 को विजेता घोषित कर दिया।

मैच में अहम भूमिका बोलर प्रसून तिवारी,अंशू मलिंगा,अंश त्रिवेदी और,आकाश सविता का रहा जिसमें अपने लंबे लंबे छक्कों की छाप छोड़ने वाले खिलाड़ी प्रांशु रावत को विधायक राहुल लोधी ने मैन ऑफ द मैच व बेस्ट बैट्समैन के अवॉर्ड से सम्मानित किया।

इस मौके पर कमेटी आध्यक्ष रुस्तम शाह,आशु सिंह,अंशू सिंह,कल्लू ,व मुख्य रूप से आए हुए अतिथि संतलाल यादव ब्लॉक अध्यक्ष सपा दीपू शुक्ला व ग्रामीण विजय कुशवाह,शुभम शर्मा,आशीष तिवारी,मनोज शर्मा रामदेव यादव,दीपू साहू,सरोज रावत, बहादुर रावत,रामसिंह,राजेन्द्र कुशवाहा शिखर,मनजीत,सौरभ,उमंग शर्मा,उदय,रोहित, आदित्य,विनय, सुभाष यादव,गंगादयल व अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel