मानवाधिकार मीडिया
सफलता के 13 सुनहरे साल — सच, विश्वास और न्याय की आवाज़

PM मोदी ने CM योगी से फोन पर की बात, माता सावित्री देवी के निधन पर जताया शोक

20 Nov 2026, 06:29 PM • मानवाधिकार मीडिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फोन पर बात की और उनकी माता सावित्री देवी के निधन पर गहरा शोक जताया। उन्होंने इस दुख की घड़ी में मुख्यमंत्री और उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई नेताओं ने भी माता के निधन पर शोक व्यक्त किया है।