Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर निकाला गया जुलूस, चप्पे-चप्पे पर तैनात रहा पुलिस बल

Published on: 06-09-2025

महराजगंज/रायबरेली। क्षेत्र में शुक्रवार को बारावफात (12 रबी-उल-अव्वल) का पर्व पूरे हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर निकाले गए विशाल जुलूस में हजारों की संख्या में युवाओं और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जुलूस के दौरान पुलिस प्रशासन और तहसील अधिकारियों की चाक-चौबंद व्यवस्था देखने को मिली।

विगत वर्षों की तरह इस बार भी शुक्रवार सुबह 9 बजे चंदापुर तिराहे से जुलूस निकाला गया। जुलूस मुख्य कस्बे से गुजरते हुए मेन तिराहा, सुखई का पुरवा तिराहा और रंधावा रोड से होते हुए वारसी नगर मस्जिद परिसर में समाप्त हुआ। इस दौरान मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नारे-ए-तकबीर और दरूद-ओ-सलाम के बीच पूरे उल्लास के साथ जुलूस निकाला।

जुलूस की सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने जगह-जगह सुरक्षा बल तैनात किए थे। अधिकारियों और पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में कार्यक्रम सकुशल और शांति पूर्वक सम्पन्न हुआ।

इस मौके पर हाजी जियाउल हक मंसूरी, शकील, गांधी असगर, मदारिया, लाला मनिहार, मोहम्मद मुस्ताक, मोहम्मद इरशाद, मोहम्मद अलीम, नूरुल हसन, फहीम कुरैशी, इम्तियाज अली, मोहम्मद मुस्तकीम उर्फ बाबू, अली अमजद सहित बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग मौजूद रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel