Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

ग्रामीण क्षेत्रों में डाक विभाग की आरपीएलआई निवेशकों की पहली पसंद

Published on: 20-12-2024

-इस बार महालॉगिन में रायबरेली को पूरे लखनऊ परिक्षेत्र में प्रथम स्थान

-स्नातक लोंगो की पहली पसंद डाक जीवन बीमा बनता जा रहा है

रायबरेली। भारतीय डाक विभाग की सभी सेवाएं निवेशकों को खूब भा रही हैं , क्योंकि इसमें अधिक बोनस मिलने पर भी कम प्रीमियम जमा करना होता है। इसके साथ ही यह सभी योजनाएं भारत सरकार, भारतीय डाक विभाग की हैं जिसमें सभी की पूर्ण विश्वसनीयता है। रायबरेली डाक मंडल ने हर महा लॉगिन पर भारी मात्रा में ग्राहकों को जोड़ा है जिससे स्पष्ट है कि डाक विभाग लोगों की खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले ग्राहकों की पहली पसंद है।

ड्राइव में उत्कृष्ट कार्य करने वाले श्री राज नारायण रालपुर शाखा डाकघर प्रीमियम -174411, शिवानी पाण्डेय बभनपुर शाखा डाकघर प्रीमियम -44167, श्री संतराम श्रीवास्तव मीठापुर शाखा डाकघर प्रीमियम -30942 रायबरेली का कुल प्रीमियम जमा 863690 हुआ। उक्त उद्गार रायबरेली मंडल के अधीक्षक डाकघर अजय प्रकाश अस्थाना ने रायबरेली के कुल निवेश राशि में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर व्यक्त किए।

उन्होंने बताया कि प्रत्येक नागरिक को इसका लाभ मिले और आजके दौर में हर व्यक्ति अपने आपको बेहतर रिटर्न के साथ ही सुरक्षित भी कर सके इसके लिए विभाग कटिबद्ध होकर हर व्यक्ति को इस योजना से आच्छादित करने का प्रयास अपने गांव गांव स्थित 392 शाखा डाकघरों द्बारा कर रहा है।

डाक विभाग द्वारा सुकन्या समृद्धि योजना के भी खाते खोले जा रहे हैं जो सबसे अधिक ब्याजदर के साथ ही आयकर में छूट भी देते हैं जिसकी सरकार की महिला सशक्तिकरण अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका है । नौयुवकों द्वारा पीपीएफ के खाते और पीएलआई में भी खूब निवेश किया जा रहा है।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel