Latest News
छत्तीसगढ़ लघुवेतन कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार जांजगीर के सभा कक्ष में संपन्न,,,नवरात्रि में की गई साधनाओं में चमत्कारिक शक्तियां प्रत्यक्ष दिखाई देता है…सनत राठौर गुरुजी,,,यातायात जांजगीर -चांपा पुलिस की विशेष यातायात चेकिंग अभियान,,,पीडीए दिवस के रूप में मनाई गई कांशीराम की जयंतीगैस किल्लत पर सपा नेता अरविंद यादव का सरकार पर हमला, बोले – “कहां गया उज्ज्वला का सपना?”अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु समेत कई नेताओं ने शुभकामनाएं दींसंतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली स्वास्थ्य शिविर: चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क कैंप, 750+ मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बने

अफसरी गांव में बिजली संकट: जर्जर तारों से अंधेरे में डूबा गांव, ग्रामीणों का धरना

Published on: 18-09-2025

खीरों, रायबरेली। क्षेत्र के खरगापुर के अंतर्गत अफसरी गांव की दलित बस्ती में बुधवार को ग्रामीणों ने बिजली संकट को लेकर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में लंबे समय से बिजली के तार जर्जर हालत में हैं, जो अक्सर टूट जाते हैं। इसके चलते पूरी बस्ती अंधेरे में डूब जाती है।

ग्रामीणों ने बताया कि कई बार विभागीय अधिकारियों से शिकायत की गई, यहां तक कि जनसुनवाई पोर्टल पर भी समस्या दर्ज कराई गई, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला। इससे नाराज होकर ग्रामीणों ने धरना देने का निर्णय लिया।

धरना-प्रदर्शन में विजय प्रताप, ओमप्रकाश, बबलू, आकाश, सलिल बाजपेई, विवेक बाजपेई, निर्मला देवी, राम दुलारी, रेखा, राम शंकर और कालीदीन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे।

मौके पर पहुंचे जेई

धरने की जानकारी मिलने पर सेमरी उपकेंद्र के जेई रविकांत पाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि गांव का केबल पूरी तरह जर्जर हो चुका है। इसे बदलने के लिए पहले भी दो बार लाइनमैन भेजे गए थे, लेकिन ग्रामीणों ने पुराने तार जोड़ने से इनकार कर दिया और नए केबल की मांग पर अड़े रहे।

जेई ने कहा कि नए केबल के लिए डिमांड भेज दी गई है और जैसे ही स्टोर में उपलब्ध होगा, गांव की लाइन बदली जाएगी।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel