Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

रायबरेली: रेप पीड़िता की तहरीर पर चार पर FIR दर्ज, आरोपियों में प्रधान का पति भी शामिल

Published on: 14-09-2025
  • चारों आरोपी फरार! पुलिस दबिश जारी, एसएचओ बोले-जल्द होगी गिरफ्तारी

रायबरेली। खीरों थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती से रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। नामजद आरोपियों में गांव की मौजूदा प्रधान का पति भी शामिल है। फिलहाल चारों आरोपी फरार बताए जा रहे हैं और पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही है।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि 09 सितंबर की रात लगभग साढ़े दस बजे दुकनहां गांव निवासी पिंटू सिंह उसके घर आया और कोल्डड्रिंक पिलाने के बहाने बाइक पर बैठाकर ले गया। आरोपी उसे सुनसान जगह पर ले गया और छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर वह उसे एक गौशाला पहुंचा कर अपने साथी रामबरन साहू (प्रधान पति) व रामसरन पुत्र लाला कोरी को फोन कर बुला लाया। थोड़ी देर में दोनों मौके पर पहुंचे और धमकाने लगे।

इसके बाद पीड़िता को बाइक पर बैठाकर पूरे पासिन निवासी रमेश पुत्र महादेव के कमरे में ले जाया गया। वहां पिंटू सिंह ने उसके साथ रेप किया। उस वक्त रमेश कमरे में मौजूद था जबकि रामबरन साहू और रामसरन बाहर खड़े होकर धमका रहे थे।

घटना के बाद प्रधान पति रामबरन साहू ने धमकी दी कि यदि उसने यह बात कही तो उसे जान से मार दिया जाएगा। पीड़िता ने 10 सितंबर की सुबह ही खीरों पुलिस को तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मामले को दबाने के आरोप

पीड़िता और परिजनों का आरोप है कि क्षेत्र के पांच-छह लोग पैसा लेकर मामले को दबाने में जुटे थे। दुकनहां प्रधान पति रामबरन साहू लगातार लोगों को पीड़िता के घर भेजकर दबाव बनवा रहा था कि शिकायत वापस ले लो, वरना जान से हाथ धोना पड़ेगा।

पुलिस की कार्रवाई

थानाध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel