प्रशासकों का कार्यकाल बढ़ा, अध्यादेश को मंजूरी; अब यूपी में कब और कैसे होंगे पंचायत चुनाव?
योगी कैबिनेट ने उत्तर प्रदेश पंचायत राज (संशोधन) अध्यादेश-2026 के मसौदे को मंजूरी दे दी है। इसके तहत ग्राम पंचायतों में प्रशासक के तौर पर काम कर रहे निवर्तमान प्रधानों का कार्यकाल छह महीने और बढ़ाया जाएगा। पंचायत चुनाव अब छह महीने टल गए हैं, और इस दौरान प्रशासक ही पंचायतों का कामकाज संभालेंगे।