Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

सवाल ना बता पाने पर प्रधानाचार्य ने छात्रा को थप्पड़ों व डंडों से पीटा

Published on: 06-12-2024

महराजगंज, रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र के दुर्गापुर मजरे कुसमहुरा गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय के कक्षा 05 में पढ़ने वाली छात्रा को सवाल ना बता पाने पर प्रधानाचार्य ने थर्ड डिग्री का इस्तेमाल करते हुए थप्पड़ों व डंडों से मारने पीटने के मामले में 6 दिन पूर्व कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने डॉक्टरी मुआयना तो कर दिया लेकिन मुकदमा दर्ज करना मुनासिब नहीं समझा।

इसके चलते पीड़ित परिजन ने पत्रकारों को बताया कि यदि 24 घंटे के अंदर कोतवाली पुलिस मुकदमा पंजीकृत नहीं करती है तो हम परिजन न्याय प्रिय पुलिस अधीक्षक डॉक्टर यशवीर सिंह से मिलकर मामले की शिकायत करेंगे व मुकदमा दर्ज करवाने की बात कहेंगे।

बताते चले की कोतवाली क्षेत्र के दुर्गापुर मजरे कुसमहुरा गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य दिलीप सिंह द्वारा दिनांक 30 नवंबर को दिन में 11:00 बजे कक्षा 5 में पढ़ रही छात्रा अनिष्का पुत्री शीतला प्रसाद पाल निवासी ग्राम पूरे हनुमत सिंह मजरे ज्योना के प्रधानाचार्य दिलीप सिंह ने कोई सवाल पूछा जिस पर 10 वर्षीय अनिष्का सवाल नहीं बता पाई तो उसको थप्पड़ो व डण्डो से जमकर मारा पीटा।

जिसमें छात्रा अनिष्का को आंख के नीचे गाल पर हाथ में तथा पैर में गंभीर चोटें आई और प्रधानाचार्य द्वारा थर्ड डिग्री का इस्तेमाल किए जाने के बाद न तो परिजनों को बताया गया न ही प्राथमिक उपचार कराया गया। जब पीडिता ने यह बात छुट्टी होने पर परिजनों को बताई तो परिजन आनन-फानन उपजिलाधिकारी व कोतवाली प्रभारी को लिखित पत्र देते हुए प्रधानाचार्य को नाम जद करते हुए 2 दिसंबर को शिकायती पत्र देकर मुकदमा पंजीकृत करवाने की मांग की थी।

जिसपर कोतवाली पुलिस ने तीन दिन बीत जाने के बाद 5 दिसंबर को डॉक्टरी मुआयना तो कर दिया लेकिन मुकदमा दर्ज करना मुनासिब नहीं समझा तो वहीं परिजन शीतला प्रसाद का कहना है कि यदि 24 घंटे के अंदर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत नहीं किया तो हम परिजन पुलिस अधीक्षक से मिलकर मामले की शिकायत करेंगे व मुकदमा पंजीकृत करवाने की मांग करेंगे।

मामले में खंड शिक्षा अधिकारी राममिलन का कहना है कि उपजिलाधिकारी सचिन यादव द्वारा मुझको जांच के आदेश दिए गए हैं। मामला संज्ञान में आया है जांच कर दोषी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी। मामले में कोतवाली प्रभारी जगदीश यादव का कहना है कि चोटहिल का डॉक्टरी मुआयाना कराकर मुकदमा पंजीकृत किया गया है जांच कर विधिक कार्यवाही की जाएगी।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel