Latest News
Глобальная статистика азартных игр по всему миру и факты в 2026 годуTestTestशादियाबाद: बहन को खिचड़ी ले जा रहे दो दोस्तो की सड़क एक्सीडेंट में मौत मचा कोहरामगाजीपुर।Sir जिले में कटे 4 लाख 8 हजार 689 मतदाताओं का नाम-डी एमगाजीपुर: SIR के बाद प्रकाशित मतदाता सूची पर 6 फरवरी तक कर सकते है दावें और आपत्ति- डीएम  खानपुर। महाशिवरात्रि पर बिछुड़ननाथ महादेव धाम में होगा सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग का महारुद्र जलाभिषेक, कई जिलों से जुटेंगे श्रद्धालुदुल्लहपुर। टॉफी दिलाने के बहाने 5 साल की बेटी को 3 दिनों तक दुष्कर्म करने वाला दुष्कर्मी को पुलिस ने किया गिरफ्तारखानपुर। पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने गोरखा जाकर स्व. देवव्रत चौबे को दी श्रद्धांजलि, पुरानी यादों को किया ताजासैदपुर। प्रधानपति संग दुर्व्यवहार व धमकी मामले में कोतवाली पहुंचे सैदपुर व सादात के दर्जनों ग्राम प्रधान,मुकदमा दर्ज कराने की मांगगाजीपुर के गहमर थानाध्यक्ष और सैदपुर कोतवाल निलंबित तेहरे हत्याकांड के बाद दो सिपाही भी निलंबित, गहमर कोतवाल लाइन हाजिरगाजीपुर गहमर: पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, तीन युवकों की मौत का आरोप, एक का शव बरामदमाँ शिक्षा समिति(NGO)एक सामाजिक संस्था व माँ इंस्टीट्यूट ऑफ कम्प्यूटर टेक्नोलॉजी द्वारा अनुसूचित जातियों के लिए फ्री रजिस्ट्रेशन शुल्क में 10% छूटयूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने स्वर्ण पदक विजेता छात्र को किया सम्मानित,विद्यालय में लगाया वॉटर कूलर एवं वाटर फिल्टरसादात : मंडल स्तर पर माहपुर के बच्चों ने रोशन किया नाम, वाराणसी विजेता व गाजीपुर उपविजेता, मानव पिरामिड देख लोग स्तब्ध

प्रोजेक्ट अन्वेषण: 14 सरकारी स्कूलों के कक्षा 11वीं के 420 बच्चों ने निजी कंपनियों/ संस्थाओं का किया शैक्षणिक भ्रमण

Follow

Published on: 08-01-2025

  • सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों से आए बच्चे कला-संस्कृति, खेल-कूद की विरासत, विश्वस्तरीय कंपनियों की कार्यशैली
  • तकनीक व व्यवहारिक ज्ञान के सम्मिश्रण से हुए अभिभूत, जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त का जताया आभार

जमशेदपुर (झारखंड)। जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल की पहल पर जिला में सरकारी स्कूलों में अध्ययनरत 11वीं कक्षा के बच्चों को शहर में अवस्थित कंपनियों, खेल कॉम्प्लेक्स, कला-संस्कृति केन्द्र, तकनीकी प्रशिक्षण संस्थान आदि का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया।

14 स्कूलों के 420 बच्चों के अलग-अलग समूह ने जिले में अवस्थित कला-संस्कृति केन्द्र, खेल-कूद की समृद्ध परंपरा को जाना जहां से कई विश्वस्तरीय खिलाड़ी अपने जिला और राज्य का नाम रौशन किए हैं, विश्वस्तरीय कंपनियों की कार्यशैली, तकनीकी प्रशिक्षण संस्थाओं का भ्रमण किया।

इस दौरान जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, जे.एन.टी.वी.टी.आई, एन.टी.टी.एफ, झारखंड राइफल क्लब का शूटिंग रेंज, टाटा स्टील यूएसआईएल, ट्राइबल कल्चर सेंटर, सी.एस.आई.आर- एन.एम.एल और टाटा मोटर्स के शैक्षणिक भ्रमण सह एक्सपोजर विजिट में भाग लिया।

शैक्षणिक भ्रमण सह एक्सपोजर विजिट में 1. उत्क्रमित प्लस टू हाई स्कूल, ज्वालकाटा, गुड़ांबादा, 2. मनोहरलाल प्लस टू हाई स्कूल, चाकुलिया 3. शिवलाल प्लस टू हाई स्कूल, मुसाबनी 4. उत्क्रमित हाई स्कूल, सिमुलडांगा, गोलमुरी सह जुगसलाई 5. पिपुल्स एकेडमी प्लस टू हाई स्कूल, गोलमुरी सह जुगसलाई 6. आदिवासी प्लस टू हाई स्कूल, सीतारामडेरा, गोलमुरी सह जुगसलाई 7, सीएम स्कूल ऑफ एक्सेलेंस साक्ची 8. बीपीएम प्लस टू हाई स्कूल, बर्मामाइंस 9. नरसिंहगढ़ प्लस टू हाईस्कूल, धालभूमगढ़ 10. दिघीभूला प्लस टू हाई स्कूल, बोड़ाम 11. एसएस प्लस टू हाई स्कूल, पटमदा 12. मारवाड़ी प्लस टू हाई स्कूल, घाटशिला 13. प्लस टू हाई स्कूल, बहरागोड़ा 14. वी.एन प्लस टू हाई स्कूल, हल्दीपोखर, पोटका के 30-30 बच्चे शामिल हुए । जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त के निर्देशानुसार सभी स्कूलों में आंतिरक प्रतियोगिता के आधार पर बच्चों का चयन किया गया था ।

एक्सपोजर विजिट को लेकर सभी बच्चों ने जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त के प्रति आभार जताते हुए कहा कि पहली बार इस तरह का अवसर प्राप्त हुआ जहां इतनी बड़ी-बड़ी कंपनियों या संस्थाओं में किस प्रकार कार्य होता है उसे नजदीक से जानने, देखने और समझने को मिला।

उन्होने कहा कि जिन कंपनियों या संस्थाओं का नाम किताबों में पढ़ते हैं या लोगों से सुनते हैं उन सभी की कार्यशैली को नजदीक से अपनी आंखों से देखने का अनुभव काफी सुखद रहा।

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने सरकारी स्कूलों के बच्चों के इस शैक्षणिक भ्रमण सह एक्सपोजर विजिट को लेकर खुशी जताते हुए कहा कि इससे बच्चों में सांस्कृतिक, ऐतिहासिक व राष्ट्रबोध की भावना का विकास होगा।

इस पहल का उद्देश्य सरकारी स्कूल के छात्रों को व्यापक अनुभव प्रदान करना है ताकि भविष्य में उन्हें अपने करियर का चुनाव करने के लिए कई विकल्प मिल सके। यह कार्यक्रम बच्चों में व्यावहारिक शिक्षा और अवलोकन संबंधी ज्ञान को बढ़ावा देना है जहां वे खुले मन से चीजों को ग्रहण कर सकें, सीख सकें ।

इस योजना में शामिल अष्टकोशी प्लस टू हाईस्कूल, भालुकपातरा, डुमरिया के बच्चों का 16 जनवरी को इंडो डेनिश टूल रूम, आदित्यपुर का एक्सपोजर विजिट प्रस्तावित है। उन्होने उम्मीद जताते हुए कहा कि बच्चों के समग्र विकास में यह एक्सपोजर विजिट जरूर मददगार होगा।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel