Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

सहकारिता समिति के माध्यम से मछलीपालन, पशुपालन को दें बढ़ावा, ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार के नए साधन उपलब्ध होंगे : जिला उपायुक्त

Follow

Published on: 25-02-2025

 

  • जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सहकारिता विकास समिति एवं संयुक्त कार्य समिति की बैठक, उप विकास आयुक्त समेत विभागीय पदाधिकारी हुए शामिल

जमशेदपुर (झारखंड)। समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में जिला सहकारिता विकास समिति एवं संयुक्त कार्य समिति की बैठक आहूत की गई। उप विकास आयुक्त श्री अनिकेत सचान समेत समिति के अन्य सदस्य बैठक में उपस्थित रहे। बैठक में ‘सहकार से समृद्धि’ संकल्पना को जिला स्तर पर क्रियान्वित करने हेतु कार्य योजना पर विमर्श किया गया।

समीक्षा के दौरान लैंपस कम्प्यूटराईजेशन, नवीन मत्स्य एव दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों की समीक्षा कर आगामी कार्यवाही हेतु योजना अनुरूप एवं समय सारणी अनुसार पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया।

साथ ही सहकारिता की जन-जन तक पहुंच को एवं निर्मित सहकारी संरचना को ध्यान में रखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में कार्य योजना बनाते हुए समयबद्ध कार्य करने का निदेश दिया गया जिससे मछलीपालन, पशुपालन से लोगों को स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध हो सके तथा समुदाय लाभान्वित हो सके ।

‘कम्प्यूटराइजेशन ऑफ लैंपस’ की समीक्षा में सहकारिता पदाधिकारी ने बताया कि पहले चरण में 52 लैंपसों का चयन किया गया जिनमें 45 लैंपस को सीएससी आईडी मिले हैं, शेष 7 लैंपस को 15 दिनों में सीएससी आईडी उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया।

45 लैंपसों को उर्वरक लाइसेंस हेतु प्रशिक्षण भी दिया गया है जिनमें 24 लैंपस को लाइसेंस प्राप्त है। जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त द्वारा निदेश दिया गया कि उर्वरक लाइसेंस प्राप्त लैंपसों को प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केन्द्र के रूप में विकसित करें तथा अन्य को लाइसेंस निर्गत कराना सुनिश्चित करें।

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने कहा कि सहकारी योजनाओं को ससमय जमीनी स्तर पर उतारने हेतु जिला सहकारिता विकास समिति एवं उप समिति (संयुक्त कार्य समिति) का गठन किया गया है। जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि सभी लैंपस को बहुउद्देश्यी सहकारी समिति के रूप में विकसित किया जाए जिससे किसी व्यक्ति विशेष को नहीं बल्कि पूरे समुदाय को लाभान्वित किया जाए। उन्होने मत्स्य विभाग को फिशरिज कॉपरेटिव के लिए प्रस्ताव बढ़ाने के निर्देश दिए।

बैठक में संयुक्त कार्य समिति की कार्ययोजना को स्वीकृति प्रदान की गई। इस वर्ष के अंत तक 20 नए दुग्ध उत्पादक समिति एवं 24 मत्स्यजीवी सहयोग समितियों के गठन का लक्ष्य रखा गया। साथ ही वित्तीय वर्ष 2023-24 में 500 एम.टी गोदाम निर्माण हेतु स्वीकृत 7 लैंपसों में निर्माण कार्य के सतत अनुश्रवण का निदेश दिया गया। बैठक में जिला सहकारिता पदाधिकारी समेत अन्य संबंधित विभागीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel