Latest News
Глобальная статистика азартных игр по всему миру и факты в 2026 годуTestTestशादियाबाद: बहन को खिचड़ी ले जा रहे दो दोस्तो की सड़क एक्सीडेंट में मौत मचा कोहरामगाजीपुर।Sir जिले में कटे 4 लाख 8 हजार 689 मतदाताओं का नाम-डी एमगाजीपुर: SIR के बाद प्रकाशित मतदाता सूची पर 6 फरवरी तक कर सकते है दावें और आपत्ति- डीएम  खानपुर। महाशिवरात्रि पर बिछुड़ननाथ महादेव धाम में होगा सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग का महारुद्र जलाभिषेक, कई जिलों से जुटेंगे श्रद्धालुदुल्लहपुर। टॉफी दिलाने के बहाने 5 साल की बेटी को 3 दिनों तक दुष्कर्म करने वाला दुष्कर्मी को पुलिस ने किया गिरफ्तारखानपुर। पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने गोरखा जाकर स्व. देवव्रत चौबे को दी श्रद्धांजलि, पुरानी यादों को किया ताजासैदपुर। प्रधानपति संग दुर्व्यवहार व धमकी मामले में कोतवाली पहुंचे सैदपुर व सादात के दर्जनों ग्राम प्रधान,मुकदमा दर्ज कराने की मांगगाजीपुर के गहमर थानाध्यक्ष और सैदपुर कोतवाल निलंबित तेहरे हत्याकांड के बाद दो सिपाही भी निलंबित, गहमर कोतवाल लाइन हाजिरगाजीपुर गहमर: पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, तीन युवकों की मौत का आरोप, एक का शव बरामदमाँ शिक्षा समिति(NGO)एक सामाजिक संस्था व माँ इंस्टीट्यूट ऑफ कम्प्यूटर टेक्नोलॉजी द्वारा अनुसूचित जातियों के लिए फ्री रजिस्ट्रेशन शुल्क में 10% छूटयूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने स्वर्ण पदक विजेता छात्र को किया सम्मानित,विद्यालय में लगाया वॉटर कूलर एवं वाटर फिल्टरसादात : मंडल स्तर पर माहपुर के बच्चों ने रोशन किया नाम, वाराणसी विजेता व गाजीपुर उपविजेता, मानव पिरामिड देख लोग स्तब्ध

चौहान गुट के रेहड़ी पटरी के छोटे व्यापारियों का शोषण, अवैध वसूली को लेकर धरना प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन

Published on: 05-12-2024

-व्यापारियों से जुर्माने में लिए गए पैसे वापस दिलाने का किया गया अनुरोध

रायबरेली। गुरुवार को ऑल इंडिया उद्योग व्यापार मंडल चौहान गुट ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिलाधिकारी महोदय के कार्यालय पहुंचकर अपने प्रदेश व जिला स्तर के पदाधिकारियों के साथ एक दिन पूर्व प्रशासन द्वारा की गई कार्यवाही के विरोध में सड़क किनारे रेहड़ी पटरी के छोटे व्यापारियों का उत्पीड़न और अवैध वसूली के खिलाफ व्यापारी हित में जमकर आवाज उठाई और एक ज्ञापन जिलाधिकारी महोदय को देकर छोटे रेहड़ी पटरी व्यापारियों का शोषण न किए जाने और बड़े व्यापारियों और उत्पादनकर्ताओं पर कार्यवाही करने के साथ छोटे व्यापारियों से जुर्माने में लिए गए पैसे वापस दिलाने का अनुरोध भी किया।

ऑल इंडिया उद्योग व्यापार मंडल चौहान गुट प्रदेश अध्यक्ष जी सी सिंह चौहान ने कहा कि बीते बुधवार 4 दिसंबर 2024 को तंबाकू नियंत्रण अभियान के नाम पर 143 छोटे छोटे व्यापारियों एवं रेहड़ी पटरी वालों से अभियान के नाम पर जो अवैध वसूली की गई है उसका हमारा व्यापार मंडल कड़ा विरोध करता है और अनुरोध करता है कि इन व्यापारियों से वसूला गया रुपया उनको वापस कराया जाए और धूम्रपान/तंबाकू का कार्य करने वाले थोक विक्रेताओं एवं सेल्समैनों पर कार्यवाही की जाए, छापा मारा जाए, जुर्माना लगाया जाए, न की छोटे छोटे व्यापारियों का शोषण और अवैध तरीके से परेशान किया जाए।

आपको यह भी बताना चाहता हूं कि इस संबंध में एक वर्ष पूर्व में भी चौहान गुट ने ज्ञापन देकर अनुरोध किया था कि रेहड़ी पटरी वाले छोटे व्यापारियों को परेशान न किया जाए। यदि ऐसा नहीं होता तो चौहान गुट सड़कों पर उतरकर घोर विरोध करेगा।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष जी सी सिंह चौहान के साथ जिलाध्यक्ष मो0 उमर, प्रदेश मीडिया प्रभारी एसके सोनी, जिला मीडिया प्रभारी इम्तियाज खान, प्रदेश सचिव संदीप पाठक, जिला इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रभारी वसीम खान, अमित मिश्रा, नगर अध्यक्ष आशीष वर्मा, महताब, विजय जायसवाल, मो0 नजर, भगवानदीन, शिवम सोनी, सरवरी बेगम, नीलेश प्रजापति, प्रशांत बाजपेई, रज्जन सोनी, सुशील सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel