प्रयागराज। स्वरूपरानी नेहरू (एसआरएन) अस्पताल में शुक्रवार को जमकर हंगामा हुआ। आरोप है कि इलाज को लेकर हुए विवाद के बाद मरीज और उसके चालक को बंधक बनाकर पीटा गया। पीड़ित पक्ष का दावा है कि 25 से 30 डॉक्टरों ने लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला किया।
घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल परिसर में अफरातफरी मच गई। पीड़ितों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उनका कहना है कि मरीज की हालत को लेकर जब उन्होंने डॉक्टरों से सवाल किया तो विवाद बढ़ गया और फिर मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन | Advertisement
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। इस घटना के बाद अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं।



