राजधानी पटना के कई प्रमुख आवासीय और व्यावसायिक इलाकों में आज 24 अक्टूबर को बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विद्युत विभाग की ओर से 11 केवी के चार फीडरों में री-कंडक्टरिंग, प्रोजेक्ट कार्य और मरम्मत के लिए शटडाउन लिया जाएगा। इसके कारण संबंधित इलाकों में सुबह साढ़े दस बजे से दोपहर तीन बजे तक अलग-अलग समय पर बिजली बंद रहेगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से पहले ही अपने जरूरी काम निपटा लेने की अपील की है।
आरपीएस पावर सब स्टेशन से जुड़े 11 केवी कुसुमपुरम फीडर में सुबह साढ़े दस बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान गोला रोड मोड़ से अभियंता नगर, होमटाउन, नेक्सा शोरूम और केपी एन्क्लेव के आसपास के इलाकों में कटौती होगी। कैटल फीड पावर सब स्टेशन से जुड़े 11 केवी विजय नगर फीडर में री-कंडक्टरिंग के काम के लिए सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक बिजली बंद रहेगी, जिससे आदर्श कॉलोनी, मेरिडियन ग्रीन अपार्टमेंट, नीति बाग कॉलोनी और वीणा विहार अपार्टमेंट के क्षेत्र प्रभावित होंगे।
पीएमसीएच पावर सब स्टेशन से जुड़े 11 केवी लंगरटोली फीडर में दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक आपूर्ति बंद रहेगी। इससे सीसी बोतल गली, धोबी गली और बारी पथ समेत आसपास के इलाकों के उपभोक्ताओं को परेशानी हो सकती है। आनंद बाजार पावर सब स्टेशन से जुड़े 11 केवी रूरल फीडर में प्रोजेक्ट कार्य के कारण दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक बिजली बंद रहेगी, जिससे शाहपुर, दाउदपुर और डिफेंस कॉलोनी के उपभोक्ता प्रभावित होंगे।



