Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

झारखंड विधानसभा की लोक लेखा समिति ने परिसदन सभागार में जिले के पदाधिकारियों के साथ की बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Follow

Published on: 26-06-2025

जमशेदपुर (झारखंड)। झारखंड विधानसभा की लोक लेखा समिति ने सभापति एवं बरही विधायक श्री मनोज यादव की अध्यक्षता में सर्किट हाउस सभागार में जिला प्रशासन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की ।

इस अवसर पर समिति के सदस्य विधायक श्री सुखराम उरांव, श्री नमन विक्सल कोंगाड़ी, श्री अमित यादव तथा श्री समीर मोहंती उपस्थित रहे। बैठक में उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री पीयूष पांडेय, डीडीसी श्री नागेन्द्र पासवान सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहे ।

बैठक में जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं, परियोजनाओं एवं वित्तीय प्रबंधन से संबंधित बिंदुओं की विस्तार से समीक्षा की गई। समिति ने योजनाओं की प्रगति, बजट उपयोग, पारदर्शिता एवं जनहित में क्रियान्वयन को लेकर कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

साथ ही यह भी निर्देशित किया गया कि सार्वजनिक धन का सदुपयोग सुनिश्चित करते हुए सभी योजनाएं तय समयसीमा के भीतर पूर्ण हों । बैठक में विशेष रूप से वित्तीय वर्ष 2008-09 से 2018-19 तक विभिन्न विभागों के माध्यम से क्रियान्वित योजनाओं में व्यय और वित्तीय प्रबंधन की समीक्षा की गई।

साथ ही समिति द्वारा जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क एवं ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाओं की प्रगति पर विशेष बल देते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया।

सभापति ने कहा कि लोकहित के कार्यों में विभागीय समन्वय और बेहतर निगरानी से और अधिक पारदर्शिता एवं प्रभावशीलता लाई जा सकती है।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel