पुतिन-ट्रंप-शी की मुलाकात: राहुल ने PM मोदी पर कसा तंज, BJP बोली, लैक्चर मत दीजिए
अमेरिका, रूस और चीन के राष्ट्रपतियों की त्रिपक्षीय बैठक को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर तंज कसा और कहा कि इस मंच पर भारत के प्रधानमंत्री भी हो सकते थे। भाजपा ने इस बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि भारत को कांग्रेस से सीख लेने की कोई जरूरत नहीं है।