Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

रायबरेली: रेप पीड़िता को नहीं मिल रहा न्याय, FIR दर्ज न होने से पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

Published on: 12-09-2025
  • न्याय की उम्मीद में दर-दर भटक रही रेप पीड़िता, लगातार मिल रही धमकियों से दहशत का माहौल
  • पैसे और दबदबे के बल पर मामले को दबाने की कोशिश, पुलिस की लापरवाही और संवेदनहीन रवैये से महिलाओं की सुरक्षा पर उठे सवाल

रायबरेली। प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। कभी छेड़छाड़, कभी गैंगरेप और कभी हत्या जैसी घटनाएं प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं। कई जिलों में पुलिस पर एफआईआर दर्ज न करने और पीड़िताओं को न्याय न दिलाने के आरोप लगते रहे हैं। ऐसा ही एक मामला रायबरेली जनपद के खीरों थाना क्षेत्र में सामने आया है।

एक गांव की रहने वाली युवती ने दुकनहां गांव निवासी युवक पिंटू सिंह पर रेप का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि घटना के दौरान तीन अन्य लोग भी शामिल थे, जिनमें से एक गांव की मौजूदा प्रधान का पति बताया जा रहा है।

पीड़िता ने बताया कि 09 सितंबर की रात करीब 10:30 बजे पिंटू सिंह उसके घर आया और कोल्डड्रिंक पिलाने के बहाने उसे बाइक पर बैठाकर ले गया। पहले सुनसान जगह पर छेड़छाड़ की कोशिश की और विरोध करने पर उसे एक गौशाला ले गया। वहां से उसने अपने साथियों रामबरन साहू (प्रधान पति) और रामसरन को फोन करके बुलाया।

थोड़ी देर बाद दोनों मौके पर पहुंचे और पीड़िता को धमकाने लगे। इसके बाद उसे बाइक पर बैठाकर पूरे पासिन निवासी रमेश पुत्र महादेव के कमरे में ले जाया गया। वहां पिंटू सिंह ने उसके साथ जबरन रेप किया, जबकि अन्य आरोपी बाहर खड़े होकर दबाव बनाते रहे।

पीड़िता ने 10 सितंबर की सुबह ही खीरों पुलिस को तहरीर दी थी। लेकिन तीन दिन बीत जाने के बाद भी FIR दर्ज नहीं की गई। पीड़िता और उसके परिवार का आरोप है कि पुलिस मामले को दर्ज करने के बजाय समझौते का दबाव बना रही है।

परिजनों का कहना है कि आरोपी प्रधान पति पैसे और दबदबे के बल पर अपना नाम हटवाने की कोशिश कर रहा है। पीड़िता ने मामले की शिकायत क्षेत्राधिकारी लालगंज से भी की है।

पुलिस पर सवाल

फिलहाल पुलिस ने केवल दो आरोपियों को हिरासत में लिया है, जबकि प्रधान पति और मुख्य आरोपी अब भी खुलेआम घूम रहे हैं और पीड़िता को लगातार धमकियां भिजवा रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि पुलिस निष्पक्ष कार्रवाई करे तो आरोपी आसानी से पकड़े जा सकते हैं। लेकिन पुलिस की लापरवाही और संवेदनहीन रवैया इस गंभीर अपराध को दबाने की कोशिश के रूप में सामने आ रहा है।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel