Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

Raebareli: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम 18 व 25 नवम्बर को

Published on: 12-11-2024

-सामूहिक विवाह की परिवर्तन तिथियां व आयोजन स्थल निर्धारित : सीडीओ

रायबरेली। मुख्य विकास अधिकारी अर्पित उपाध्याय ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत 12 नवम्बर 2024 को आयोजित किये जाने वाले विवाह कार्यक्रम की तिथि में कतिपय कारणों से परिर्वतन किया गया है। अब उक्त तिथि के स्थान पर 18 नवम्बर को गन्ना कांटा मैदान सतांव रायबरेली में में सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। अन्य स्थानों पर आयोजित किये जाने वाले सामूहिक विवाह कार्यक्रम पूर्व निर्धारित तिथि एवं स्थान पर यथावत सम्पन्न कराये जायेंगे।

मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि निर्धारित तिथि व आयोजन स्थल के अनुसार 18 नवम्बर 2024 को विकास खण्ड व नगर पंचायत-हरचन्दपुर, सतांव, खीरों, लालगंज, सरेनी, बछरावां, शिवगढ़, महराजगंज के लाभार्थी जोड़ो के लिए सामूहिक विवाह आयोजन स्थल-गन्ना कांटा मैदान सतावं रायबरेली में सम्पन्न कराये जायेंगे।

इसी प्रकार 18 नवम्बर 2024 को विकास खण्ड व नगर पंचायत- सलोन, छतोह, डीह, नं0पं0 नसीराबाद एवं परशदेपुर के लाभार्थी जोड़ों हेतु सामूहिक विवाह आयोजन स्थल-मिनी स्टेडियम, सलोन रायबरेली में सम्पन्न होंगे।

25 नवम्बर 2024 को विकास खण्ड व नगर पंचायत- राही, अमावां, डलमऊ, दीनशाहगौरा, ऊँचाहार, जगतपुर, रोहनिया और नगर पालिका परिषद रायबरेली के लाभार्थी जोड़ों हेतु सामूहिक विवाह आयोजन स्थल-जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रायबरेली निर्धारित किया गया है।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel