Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

Raebareli: न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल सलेथू में बाल दिवस खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

Published on: 14-11-2024

महराजगंज, रायबरेली। दिन बृहस्पतिवार को न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल, सलेथू, महराजगंज रायबरेली में बाल दिवस के अवसर पर प्री- प्राइमरी व प्राइमरी विंग का वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं के समापन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि खंड शिक्षाधिकारी महराजगंज राम मिलन यादव एवं सम्मानित अतिथि प्रधानाचार्य प्राथमिक विद्यालय अतरेहटा राकेश त्रिवेदी,प्रधानाचार्य आर.जे.एस इंटर कॉलेज अटरा अंजनी शर्मा,प्रवक्ता भौतिक विज्ञान हरि नारायण अवस्थी उपस्थित रहे|

सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के साथ चाचा नेहरू जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण किया गया। सम्मानित अतिथियों का स्वागत प्रधानाचार्य राजीव सिंह ने बैज एवं कैप द्वारा किया।
सम्मानित अतिथियों ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए पढाई के साथ खेल-कूद का महत्त्व बताया और कहा कि अगर आप स्वस्थ रहेंगे, तो आपका मानसिक विकास भी अच्छी तरह से होगा क्योंकि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मष्तिस्क का विकास होता है।

कार्यक्रम का शुभारम्भ छात्रा उजाला,शिवानी, खातिजा,दिव्या, जया,आस्था के स्वागत गीत के द्वारा हुआ तथा प्राइमरी विंग के छात्र आकाश,सौम्या,साक्षी व प्रख्या द्वारा भाषण व गीत प्रस्तुत किए गए।
तदोपरान्त वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण की श्रृंखला में (नर्सरी में)- सिंपल रेस में- जनार्दन यादव रनर व प्रतीक यादव विनर, फ्रॉग रेस में- हृदयांश मिश्रा रनर व अभ्याश कश्यप विनर,जलेबी रेस में- अन्वी मौर्या रनर‌ व नमन पांडेय विनर,(एल.के.जी.) सिंपल रेस में- निहाल रनर व अमन पाल विनर,फ्रॉग रेस में -आदर्श यादव रनर व प्रफुल्ल विनर ,जलेबी रेस में- राजवीर रनर व तन्मय मिश्रा रहे।

(यू.के.जी.मे) सिंपल रेस में -अनुभव यादव रनर व आशू यादव विनर ,फ्रॉग रेस में- अनुभव यादव रनर व आकर्ष यादव विनर,जलेबी रेस में- आदर्श यादव रनर व बलराम मिश्रा विनर रहे जिन्हें में मेमोंटो देकर सम्मानित किया गया। इसी कड़ी में (प्राइमरी विंग – कक्षा -1 एवं 2) रिंग रेस में- आस्था रनर व‌ आर्यन विनर ,फ्रॉग रेस में -अक्षित रनर व सम्राट विनर ,सिंपल रेस में- आर्यन मौर्य रनर व अनिकेत अवस्थी विनर रहे।

प्राइमरी विंग – 3,4, 5 में क्रमशः चेयर रेस में -अहद अहमद रनर व कृष मौर्य विनर,थ्री बैलून रेस में -अनिकेत सिंह रनर व अमित यादव विनर,स्पून रेस में- अंशिका यादव रनर व भूपेंद्र यादव विनर ,सैक रेस में- अमित यादव रनर व सानिध्य यादव विनर रहे जिन्हें मेमोंटो देकर सम्मानित किया गया।
प्रधानाचार्य राजीव सिंह द्वारा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए मेमोंटो देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का कुशल संचालन नूर फ़लक,अदिति शुक्ला,समीक्षा शुक्ला,आयुषी पांडेय छात्राओं द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षिक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel