Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

Raebareli: डीएम ने आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के प्रति लापरवाही बरतने पर अधिकारियों का रोका वेतन

Published on: 14-11-2024

-डीआईओ एनआईसी सहित दो तहसीलदारों को स्पष्टीकरण

रायबरेली। आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने पर जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने 12 अधिकारियों पर कार्रवाई की है। इन अधिकारियों का नवम्बर माह का वेतन रोकते हुए भविष्य में सही ढंग से कार्य करने की हिदायत दी है।उल्लेखनीय है कि अक्टूबर महीने में जनपद की रैंकिंग 62वें स्थान पर होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर की है।

उन्होंने समय पर निस्तारण नहीं करने वाले एसडीएम लालगंज नवदीप शुक्ला, एसडीएम सलोन मिथिलेश त्रिपाठी, डीपीआरओ सौम्यशील सिंह, ईओ नगर पालिका स्वर्ण सिंह, परियोजना निदेशक सतीश प्रसाद मिश्रा ,लालगंज के बीईओ मगनदीप सिंह, सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता रामविलास यादव, समाज कल्याण अधिकारी सृष्टि अवस्थी,जल निगम (ग्रामीण) अधिशासी अभियंता ए रहमान, डीआईओ एनआईसी बृजेश तिवारी, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता प्रभात नारायण तिवारी, लालगंज तहसील के प्रभारी तहसीलदार शंभू शरण पांडेय का वेतन रोकने का आदेश दिया है।

इसके साथ ही जिलाधिकारी ने तहसीलदार ऊंचाहार आकांक्षा दीक्षित और तहसीलदार सलोन दीपिका और डीआईओ एनआईसी बृजेश तिवारी को कार्य में लापरवाही बरतने पर स्पष्टीकरण देने का आदेश दिया है। उन्होंने सभी अधिकारियों से स्पष्ट कहा है कि जनशिकायतों का निस्तारण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल होना चाहिए। आइजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायत के निस्तारण के प्रति थोड़ी भी लापरवाही ना बरती जाए। अन्यथा की स्थिति में इससे भी गंभीर कार्रवाई हो सकती है।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel